{"_id":"631441b23067fc2861345f03","slug":"ram-singh-yadav-a-rewarder-of-25-thousand-injured-in-a-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश राम सिंह यादव घायल, दर्ज हैं दर्जनभर से अधिक केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश राम सिंह यादव घायल, दर्ज हैं दर्जनभर से अधिक केस
Sun, 04 Sep 2022 11:42 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:42 AM IST
सार
घायल बदमाश राम सिंह 25 हजार का इनामिया अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरा और हिस्ट्रीशीटर है। प्रतापगढ़ व प्रयागराज में गैंगस्टर व लूट समेत विभिन्न अपराधों के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश राम सिंह यादव घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके ऊपर दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के दौरान उसके साथी भागने में सफल रहे। पुलिस की टीमें उन्हें भी खोज रही हैं।
विज्ञापन
दोनों तरफ से फायरिंग में बदमाश रराम सिंह यादव घायल हो गया। घायल बदमाश के पैर में लगी गोली है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश राम सिंह 25 हजार का इनामिया अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरा और हिस्ट्रीशीटर है। प्रतापगढ़ व प्रयागराज में गैंगस्टर व लूट समेत विभिन्न अपराधों के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। हाईवे पर लूट, ओला टैक्सी बुक कर लूट की घटना को अंजाम देता था। हथिगवां थाने के सुनियावां में हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश इलाके के बिहरिया का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन