फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ram Mandir Bhumi Pujan: The scene of Treta Yug came alive in Belha

Ram Mandir Bhumi Pujan: बेल्हा में जीवंत हो उठा त्रेता युग का नजारा 

Wed, 05 Aug 2020 11:50 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Aug 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Bhumi Pujan: The scene of Treta Yug came alive in Belha
Ram Mandir Bhumi Pujan - फोटो : pratapgarh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए हो रहे शिलान्यास के दौरान बेल्हा उल्लास में डूब गया। 492 साल बाद जब मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी आई तो त्रेतायुग में भगवान श्रीराम के जन्म के समय मनाई गईं खुशियां सजीव हो गईं। आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा था। जगह- जगह मंदिरों में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन होने लगे।
विज्ञापन

Ram Mandir Bhumi Pujan: The scene of Treta Yug came alive in Belha
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
कहीं जय श्रीराम के जयकारे लग रहे थे तो कहीं शंखनाद के बीच रामलला की महाआरती उतारी जा रही थी। राम नाम का जप भी चलता रहा। क्या बच्चे, क्या युवा और क्या बूढ़े सभी रामभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। दोपहर में जब मंदिर शिलान्यास की घड़ी आई तो लोग अपनी-अपनी जगह खड़े हो गए। वैदिक मंत्रों के बीच भगवान राम, मां जानकी व लक्ष्मण की महाआरती हुई। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से शाम तक जय-जय सियाराम के जयकारे लगते रहे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Mandir Bhumi Pujan: The scene of Treta Yug came alive in Belha
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
शहर से सटे चिलबिला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को आकर्षक झालरों से सजाया गया था। सुबह 6 बजे मंदिर के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भजन-कीर्तन शुरू हो गया। दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर का शिलान्यास करते ही जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। मंदिर महासचिव रोशनलाल ने भक्तों के संग भगवान श्रीराम की आरती उतारी।
विज्ञापन

Ram Mandir Bhumi Pujan: The scene of Treta Yug came alive in Belha
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
101 किलो लड्डू का प्रसाद अर्पित कर भगवान से मंगलकामना की। सई नदी के तट पर सच्चा बाबा आश्रम मेें मनोज ब्रम्हचारी के संयोजकत्व में राम नाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। हवन-पूजन से आश्रम का वातावरण भक्तिमय बना रहा। दोपहर में 51 किलो लड्डू का प्रसाद वितरण हुआ। दिनभर प्रसाद का वितरण होता रहा।

Ram Mandir Bhumi Pujan: The scene of Treta Yug came alive in Belha
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
शहर के स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। स्टेशन रोड के व्यापारियों ने एकजुट होकर राम दरबार की महाआरती उतारी। इसके बाद 51 किलो लड्डू का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर गुलाब, कंचन ओझा, लाल पान, सचिन मोदन वाल आदि मौजूद रहे। शहर के रोडवेज बस अड्डा स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ व भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। दोपहर बाद प्रसाद वितरण किया गया। दिनभर प्रसाद वितरण का क्र म लगा रहा। 

 

Ram Mandir Bhumi Pujan: The scene of Treta Yug came alive in Belha
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
 कटरामेदनीगंज स्थित प्रतापवासिनी धाम में राम मंदिर शिलान्यास के मौके पर बुधवार को भक्ति और आस्था का विहंगम नजारा दिखा। भजन-कीर्तन, हवन- पूजन व शंखनाद से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। 21 ब्राह्मणों ने वैदिकमंत्रों के बीच भगवान श्रीराम की महाआरती की। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे लगे। 
 

Ram Mandir Bhumi Pujan: The scene of Treta Yug came alive in Belha
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
सुबह 9 बजे सांसद संगमलाल गुप्ता ने प्रतापवासिनी धाम में ध्वजारोहण किया। इसके बाद विधि-विधान पूजन कर हवन कुंड में सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए आहुतियां डालीं। वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर अभिसिंचित हो उठा। हर्ष, उल्लास का वातावरण बना रहा।

Ram Mandir Bhumi Pujan: The scene of Treta Yug came alive in Belha
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
दोपहर में जैसे ही शिलान्यास की बेला आई 21 ब्राह्मणों ने शंखनाद कर  महाआरती कराई। सांसद संगमलाल गुप्ता, विभाग प्रचारक आरएसएस प्रतोष, जिला कार्यवाह सौरभ पांडेय, प्रभाशंकर पांडेय, डीजीसी ग्रामसभा विवेक उपाध्याय ने बारी-बारी से आरती उतारी।
 

Ram Mandir Bhumi Pujan: The scene of Treta Yug came alive in Belha
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि भगवान राम सत्य, अहिंसा व मर्यादा के प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन अनुकरणीय है। इस दौरान श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इससे भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed