फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rajabhaiya wife bhanvi singh appealed to the CM Yogi a conspiracy is being hatched against me

राजाभैया की पत्नी ने सीएम योगी से लगाई गुहार : मुख्यमंत्री जी मैं एक महिला हूं, मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही

Sun, 08 Sep 2024 06:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 06:13 PM IST
सार

भानवी सिंह ने पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपना आदरणीय बताते हुए लिखा है कि आप राज्य के मुखिया होने के नाते किसी से भी मिल सकते हैं, लेकिन आप जिस शख्स मिल रहे हैं वह हमारे और हमारी बेटी के साथ इकोनामिक फ्रॉड के मामले में आरोपी भी हैं। उनके ऊपर आर्थिक अपराध शाखा दिल्ली में केस चल रहा है।

विज्ञापन
Rajabhaiya wife bhanvi singh appealed to the CM Yogi a conspiracy is being hatched against me
राजाभैया और भानवी सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि मैं भी एक महिला हूं, मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है, मुझे खतरा उत्पन्न हो गया है।

विज्ञापन

भानवी सिंह ने पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपना आदरणीय बताते हुए लिखा है कि आप राज्य के मुखिया होने के नाते किसी से भी मिल सकते हैं, लेकिन आप जिस शख्स मिल रहे हैं वह हमारे और हमारी बेटी के साथ इकोनामिक फ्रॉड के मामले में आरोपी भी हैं। उनके ऊपर आर्थिक अपराध शाखा दिल्ली में केस चल रहा है।

विज्ञापन


अक्षय प्रताप सिंह लगातार मेरे और मेरी बेटी के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। मैंने आपसे मिलने के कई बार समय मांगा, लेकिन मुझे समय नहीं मिल पाया। जब मैं आपसे पहली बार मिली थी, उसके बाद से अधिकारियों ने मेरा सहयोग करने के बजाय प्रतिकूल रुख अपना लिया। मेरे खिलाफ षड्यंत्र के तहत हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ और झूठे आरोप लगाकर मेरी बेटी को भी घसीट लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचक की भूमिका के बारे में सार्वजनिक रूप से अधिकारियों का अवगत कराया, लेकिन न्याय नहीं हुआ। मुख्यमंत्री जी आप हम सब के पूरे प्रदेश के मुखिया हैं, मैं एक महिला भी हूं और आपको पता है कि आज भी महिलाओं के लिए संघर्ष कई गुना ज्यादा है। आपसे मैं संरक्षण और न्याय चाहती हूं, मेरे खिलाफ जिस तरह की साजिश रची जा रही है, उससे मेरी सुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। फिलहाल भानवी सिंह ने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ एक बार फिर पोस्ट के जरिये मुख्यमंत्री से कार्रवाई की अपेक्षा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed