{"_id":"621e894863f1216f72710889","slug":"rajabhaiya-s-reply-to-akhilesh-so-much-hatred-in-politics-is-not-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Assembly Elections : अखिलेश को राजाभैया का जवाब- राजनीति में इतनी घृणा ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Assembly Elections : अखिलेश को राजाभैया का जवाब- राजनीति में इतनी घृणा ठीक नहीं
Wed, 02 Mar 2022 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Mar 2022 02:29 AM IST
सार
सपा सुप्रीमो ने फर्जी मतदान की फोटो ट्वीट कर चुनाव निरस्त करने की मांग की थी। राजाभैया ने किया पलटवार, लिखा-हरियाणा के 2019 के वीडियो को कुंडा का बता रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और राजा भैया file pic
- फोटो : twitter
विस्तार
जिले में पांचवें चरण का मतदान समाप्त होने के बाद भी कुंडा को लेकर प्रदेश की सियासत गरम है। ट्विटर पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो डालते हुए कुंडा का चुनाव रद्द करने की मांग की। इसके जवाब में राजाभैया ने ट्वीट कर पलटवार किया। उन्होंने लिखा कि राजनीति में इतनी घृणा अच्छी नहीं होती।
विज्ञापन
कुंडा विधानसभा में रविवार को हुए मतदान को लेकर जनसत्ता दल व सपा कार्यकर्ताओं के बीच क्षेत्र में जहां रार छिड़ी है, वहीं प्रदेश की सियासत के कद्दावर नेताओं के बीच भी सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार की शाम ट्विटर पर एक वीडियो डालते हुए लिखा कि कुंडा में बूथ पर उपस्थित किसी दल के अवांछित व्यक्ति द्वारा सरेआम वोटों का बटन दबाया जा रहा है। इसे संज्ञान में लेते हुए चुनाव पर्यवेक्षक निर्वाचन आयोग से कुंडा का चुनाव रद्द करने की अपील करें। साथ ही दोषी व्यक्ति को चिह्नित कर तत्काल गिरफ्तार करवाएं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव का यह ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा। प्रशासन भी इसकी हकीकत खंगालने में जुट गया। पुलिस की ओर से वीडियो को लेकर अपना पक्ष रखते हुए हरियाणा का बताया गया था। सियासी माहौल गरमाने पर कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को रिट्वीट किया। उन्होंने लिखा, आप एक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वरिष्ठ राजनेता भी, उक्त वीडियो 2019 के चुनाव का हरियाणा का है। जिसे आप कुंडा का बताकर चुनाव निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। राजनीति में इतनी घृणा भी अच्छी नहीं होती।
विज्ञापन
बूथ कैप्चरिंग को लेकर ट्वीट करने वाले पर मुकदमा
27 फरवरी को कुंडा विधानसभा क्षेत्र में बूथ कैप्चरिंग का मामला ट्वीट करने के मामले में नगर कोतवाल रवींद्रनाथ राय की तहरीर पर कोतवाली में नरेंद्र यादव नाम के व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।