फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rajabhaiya divorce case: Bhanvi Singh filed reply in court, sensational allegations against Rajabhaiya

राजाभैया तलाक केस : भानवी सिंह ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, राजाभैया पर लगाए कई सनसनीखेज आरोप

Fri, 04 Aug 2023 08:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 08:50 PM IST
सार

भानवी सिंह ने कोर्ट में दाखिल किए गए अपने जवाब में राजाभैया के खिलाफ कई सनसनीखेज खुलेसे भी किए हैं। भानवी का आरोप है कि तलाक का कारण संपत्ति विवाद है ही नहीं। राजा भैया के तलाक मामले में प्रॉपर्टी एंगल का झूठ गढ़ा गया है। 

विज्ञापन
Rajabhaiya divorce case: Bhanvi Singh filed reply in court, sensational allegations against Rajabhaiya
राजाभैया और भानवी सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की पत्नी भानवी सिंह ने तलाक के मामले में दिल्ली के साकेत कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। भानवी सिंह ने अपने जवाब के साथ राजाभैया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जान से मारने का प्रयास और महल में फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार भानवी सिंह ने कोर्ट में दाखिल किए गए अपने जवाब में राजाभैया के खिलाफ कई सनसनीखेज खुलेसे भी किए हैं। भानवी का आरोप है कि तलाक का कारण संपत्ति विवाद है ही नहीं। राजा भैया के तलाक मामले में प्रॉपर्टी एंगल का झूठ गढ़ा गया है। बताया गया कि अवैध रिश्ते और लगातार टॉर्चर का राजा भैया की पत्नी ने विरोध किया. इसी विरोध के चलते राजा भैया ने पहले मारपीट की फिर डराया धमकाया और फिर तलाक का मुकदमा किया।.

विज्ञापन

महल के कमरे में भी की फायरिंग 

आरोप लगाया कि 23 अप्रैल 2015 को राजा भैया ने अपनी पत्नी भानवी सिंह के साथ मारपीट की। उन्हें बुरी तरह मारा पीटा। जिसके बाद भानवी सिंह हॉस्पिटल की इमरजेंसी में भर्ती हुईं। उन्होंने अपने जवाब में मेडिकल रिपोर्ट्स और उस समय की तस्वीरें लगाई हैं। इसके अलावा राजा भैया ने अवैध प्रेम संबंध को लेकर हुए झगड़े में अपने महल के कमरे में फायरिंग भी की। इस दौरान उनकी पत्नी भानवी सिंह बाल-बाल बचीं। यह भी आरोप है कि सितंबर 2020 से राजा भैया ने भानवी सिंह को अपने घर आने से रोक रखा है। इतना ही नहीं भानवी सिंह बच्चों की पढ़ाई और देखरेख का जिम्मा भी उठा रही हैं, दावा किया कि उनके पास राजा भैया के अवैध प्रेम संबंध के सबूत भी हैं।

भानवी ने कोर्ट में दर्ज कराई थी एफआईआर


कोर्ट राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी के बीच तलाक के मामले पर सुनवाई कर रही है. पहले राजा भैया की पत्नी भानवी ने कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराई थी. इस संबंध में उन्होंने जोर बाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. तब उन्होंने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाया था. इन दोनों की शादी 1995 में हुई थी और साल 2022 में राजा भैया ने भानवी से तलाक के लिए अदालत का रुख किया था. कुंडा विधायक राजा भैया का आरोप है कि भानवी कुमारी घर छोड़कर चली गई हैं और वह वापस आने से मना कर रही हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed