फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rajabhaiya came forward to help actor Anupam Shyam Ojha, given five lakhs for treatment

अभिनेता अनुपम श्याम ओझा की मदद को आगे आए राजाभैया, इलाज के लिए दिए पांच लाख 

Fri, 31 Jul 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rajabhaiya came forward to help actor Anupam Shyam Ojha, given five lakhs for treatment
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म अभिनेता सोनू सूद व मनोज वाजपेयी के बाद अब किडनी की बीमारी से जूझ रहे टीवी कलाकार अनुपम श्याम ओझा की मदद के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री राघुराज प्रताप सिंह राजाभैया आगे आए हैं। इलाज के लिए उन्होंने पांच लाख रुपये की मदद की है। मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल में अनुपम का इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि उनकी तबियत में सुधार हुआ है। उन्हें आईसीयू से निकालकर डायलिसिस के लिए प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। 
विज्ञापन


टीवी धारावाहिक प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले टीवी कलाकार अनुपम श्याम ओझा की तबियत इन दिनों खराब चल रही है। उन्हें किडनी में दिक्कत है। करीब सालभर से उन्हें किडनी की समस्या है। मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है। उनका इलाज मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल में चल रहा है। आर्थिक तंगी के चलते उनके इलाज में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर इलाज के लिए मदद की अपील की थी। जानकारी होने के बाद अब लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सिने अभिनेता सोनू सूद व मनोज बजपेयी के साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री, जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया भी उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी के मीडिया प्रभारी मुक्कू ओझा ने बताया कि राजाभैया ने इलाज के लिए पांच लाख रुपये की सहायता देने का आश्वासन दिया है। तीन लाख रुपये खाते में भेजे जा चुके हैं। शेष दो लाख रुपये शुक्रवार को भेजे जाएंगे। अनुपम श्याम ओझा के भाई कंचन ओझा ने राजाभैया को धन्यवाद ज्ञापित किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed