फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rajabhaiya : Bhanvi Singh accuses sister of breaking the house, appeals to CM Yogi for help

राजाभैया केस : भानवी सिंह ने बहन पर लगाया घर तोड़ने का आरोप, सीएम योगी से लगाई मदद की गुहार

Sat, 02 Sep 2023 11:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 11:03 AM IST
सार

कुंडा विधायक और पूर्व मंत्री राजाभैया की पत्नी भानवी सिंह ने अपनी छोटी बहन पर ही घर तोड़ने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत की है। उन्होंने कई गंभीर आरोप भी छोटी बहन पर लगाए हैं। 

विज्ञापन
Rajabhaiya : Bhanvi Singh accuses sister of breaking the house, appeals to CM Yogi for help
भानवी सिंह और विधायक राजाभैया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश की सियासत में सक्रिय भूमिका रखने वाले कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इन दिनों पत्नी से अनबन के चलते चर्चा का विषय बन गए हैं। प्रदेश की सियासत में राजा भैया के परिवार का विवाद अब कोर्ट से लेकर सीएम की चौखट तक पहुंच गया है। राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म की मदद से सीएम योगी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से चल रहे विवाद के बीच उनकी पत्नी भानवी सिंह ने एक्स (ट्वीटर) के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि लखनऊ पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई है। उल्टा उनके पति की शह पर उनकी छोटी बहन ने उनके खिलाफ झूठी तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


यह भी लिखा है कि इसी बहन ने उनके परिवार को तोड़ा है। उन्होंने 30 सितंबर 2022 का एक शिकायती पत्र भी शेयर किया है। लखनऊ के हजरतगंज थाने के प्रभारी को संबोधित शिकायती पत्र में उन्होंने लखनऊ की एक साझेदारी फर्म की मूल्यवान संपत्तियों को हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने यह आरोप अक्षय प्रताप सिंह पर लगाया है। शिकायती पत्र में लिखा गया है कि फर्म की संपत्तियों की कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला रिश्तेदार ने भानवी पर लगाया था आरोप

बीते दिन राजा भैया के ससुराल पक्ष की एक रिश्तेदार ने उनकी पत्नी भानवी सिंह व एक न्यूज चैनल के वाइस चेयरमैन व रिपोर्टर के खिलाफ साजिश के तहत उनका चरित्र हनन करने का आरोप लगाया था। हजरतगंज पुलिस को दी अपनी तहरीर में पीड़िता ने लिखा था कि इन लोगों ने उनके संबंध रघुराज प्रताप सिंह से बताकर उनका चरित्र हनन किया है। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि तहरीर की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस तहरीर में रिश्तेदार ने लिखाया है कि उनका रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी से पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है। इस वजह से ही भानवी ने जानबूझकर झूठे व मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। अपनी साजिश में उन्होंने न्यूज चैनल को भी मिला लिया। तभी यह खबर 28 अगस्त को दिखाई गई।

राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से 2022 में मांगा था तलाक

राजा भैया की भानवी सिंह के साथ शादी करीब 28 वर्ष पहले हुई थी। भानवी सिंह बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। दोनों के 4 बच्चे भी हैं। राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से वर्ष 2022 में तलाक मांगा था। उन्होंने कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि भानवी सिंह ने ससुराल छोड़ दिया है। भानवी ससुराल नहीं आना चाहती हैं। भानवी सिंह गलत आरोप लगाकर उनके परिवार की छवि को खराब कर रही हैं। मौजूदा वक्त में राजा भैया और भानवी सिंह का मामला कोर्ट में है। भानवी ने तलाक देने से इन्कार कर दिया है। भानवी ने भी राजा भैया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों पति-पत्नी का विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। जिले के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर राजा भैया व उनकी पत्नी के बीच शुरु विवाद में अब विरोधियों को चुटकी लेने का अवसर भी मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed