फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raja bhiya political raily

राजाभैया की रैली में जिले से शामिल होंगे ढाई लाख लोग

Fri, 30 Nov 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 30 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
Raja bhiya political raily
प्रतापगढ़।
पूर्व मंत्री व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया की लखनऊ में 30 नवंबर को आयोजित रजत जयंती में जिले के ढाई लाख लोग शामिल होंगे। सबसे अधिक कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र से लोग शामिल होंगे। शुक्रवार को कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र की बाजारों में अघोषित बंदी रहेगी। गुरुवार की शाम से ही समर्थक बस व चार पहिया वाहनों से निकलते रहे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के राजनीति में 25 वर्ष पूरे होने पर लखनऊ के रमाबाई मैदान में 30 नवंबर को रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


जिसमें शामिल होने के लिए करीब एक माह से जिले में तैयारियां गांव स्तर पर चल रही थीं। रजत जयंती को ऐतिहासिक बनाने की सबसे अधिक जिम्मेदारी कुंडा व बाबागंज विधानसभा के लोगों पर है। दोनों विधानसभा में चार ब्लाक प्रमुख राजाभैया समर्थक हैं। जिनके ऊपर समारोह में शामिल होने वाले लोगों की सूची तैयार कर उन्हें लखनऊ तक पहुुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। कुंडा, बाबागंज, विहार और कालाकांकर ब्लाक से 50-50 हजार लोग रैली में शामिल होने जा रहे जहैं। सदर, विश्वनाथगंज, पट्टी, रानीगंज और रामपुर खास से 10-10 हजार लोग रैली में शामिल होंगे। रैली में व्छयापारी, सरकारी कर्मचारी, प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य से लेकर पूर्व प्रधान, पूर्व बीडीसी से लेकर राजाभैया के समर्थक शामिल होंगे। जिसके चलते कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के बाजारों में अघोषित बंदी रहेगी। गुरुवार की शाम से ही बसों व चार पहिया वाहनों से समर्थकों को रवाना किया जाता रहा। इसके लिए चारों ब्लाक प्रमुख व उनकी टीम लगातार हर गांवों में पहुुंचकर काम कर रही है। रैली में लोगों को ले जाने के लिए 3 हजार बसें और सात हजार चार पहिया वाहन रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के लिए बनी है अलग टोली
राजाभैया की रजत जयंती में शामिल होने के लिए महिलाओं की अलग टोली बनाई गई है। महिलाओं को अलग से बस व चार पहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। महिलाएं शुक्रवार की सुबह बसों से निकलेंगी। ताकि वह समय से रैली में पहुंचकर लौट सकें। उनकी देखभाल के लिए राजाभैया यूथ ब्रिगेड के एक पदाधिकारी को लगाया गया है।


हर ब्लाकों में बने हैं वाहनों के अड्डे
रजत जयंती समारोह में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना को देखने के बाद बसों की बुकिंग कराई गई है। प्राइवेट के साथ ही रोडवेज बसों की बुकिंग भी हुई है। ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत लोगों को न हो सके। कुुंडा के लिए बाबूगंज, विहार ब्लाक, बाबागंज ब्लाक के लिए हीरागंज व कालाकांकर ब्लाक के लिए कालेज को अस्थायी वाहनों का अड्डा बनाया गया है। जहां सभी बसों को रोका गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed