फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raja Bhaiya's father Uday Pratap targeted the BJP government by tweeting

Pratapgarh News: राजा भैया के पिता उदय प्रताप ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Sun, 30 Jul 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 30 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Raja Bhaiya's father Uday Pratap targeted the BJP government by tweeting
मोहर्रम के दिन नजरबंद करने से नाराज जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह ने देर शाम ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। जिसकी सियासी गलियारे में खासी चर्चा है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि लगभग नौ साल पहले एक विभाजित हिंदू कम से कम इतना एकजुट हुआ कि उसने एक ऐसी पार्टी का चुनाव किया जिसे वे एक हिंदू पार्टी मानते थे। उस पार्टी ने जो किया वह हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपना और अपने कट्टर दुश्मनों को खुश करना था। यह मुस्लिम विरोधी होगा और संभवत: पीएम मोदी के लिए अस्वीकार्य होगा।
विज्ञापन

राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप ने ट्वीट कर सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश। मोहर्रम के दिन शेखपुर गांव में ताजिये के रास्ते में हनुमान मंदिर पर भंडारा और सुंदरकांड पाठ के आयोजन के चलते प्रशासन राजा भैया के पिता को कई वर्षों से नजरबंद कर रहा है। इस बार उनकी ओर से मोहर्रम के दिन किसी प्रकार के आयोजन की घोषणा नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुंडा में निकाला मातमी जुलूस
कुंडा। मोहर्रम के पर्व पर कस्बे में शिया समुदाय के लोगों ने मातमी जुलूस निकाला। काले परिधान में निकले 10 युवा हाथ में अलम लिए मातमपुर्सी करते हुए निकले। कस्बे में निकला जुलूस कर्बला पहुंचकर वापस हुआ। हालांकि दूसरे लोगों के जुलूस न निकालने से सन्नाटा पसरा रहा।



परंपरागत तरीके से मनाया गया मोहर्रम
जिले में मोहर्रम गमगीन माहौल में परंपरागत तरीके से मनाया गया। रखहा, आसपुर देवसरा, सुवंसा, मानिकपुर, लीलापुर, शमशेरगंज, बोझी विश्वनाथगंज, कोहड़ौर, देवसरा क्षेत्र में परंपरागत तरीके से मोहर्रम मनाया गया। लोगों ने ताजिया का फूल कर्बला में दफनाया।



वाहनों को किया डायवर्ट, लगा रहा जाम
शहर में मोहर्रम के जुलूस को देखते हुए रूट डायवर्ट करते हुए पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर रंजीतपुर चिलबिला में देर शाम तक कर्बला में ताजिया का फूल दफनाया जाता रहा। दुआ के बाद लोग अपने घरों को रवाना हुए। जुलूस के चलते वाहनों का आवागमन रोका गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे हाईवे पर वाहनों का आवागमन प्रारंभ होते ही जाम लग गया। जिसे हटवाने में पुलिस मशक्कत करती रही।



सीओ सिटी को किया सम्मानित
मोहर्रम के पर्व पर बेहतर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करने के लिए मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष हैदर अली ने सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता को सम्मानित किया। जुलूस के साथ सीओ सिटी पूरे समय तक डटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed