फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raja Bhaiya will enter the political arena of the assembly elections from today, Benti will leave the Raj Bhavan, the public service Sankalp Yatra

विधानसभा चुनाव के सियासी मैदान में आज से उतरेंगे राजा भैया, बेंती राजभवन से निकलेगी जनसेवा संकल्प यात्रा

Mon, 30 Aug 2021 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Raja Bhaiya will enter the political arena of the assembly elections from today, Benti will leave the Raj Bhavan, the public service Sankalp Yatra
raja bhaiya
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फराजा भइया ने 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। यूपी की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए राजा भइया राम की शरण अयोध्या पहुंचेंगे। वह सूबे में जनसेवा संकल्प यात्रा शुरू कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश की सियासत में दखल रखने वाले पूर्व मंत्री व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में कैबिनेट मंत्री रहे। वर्ष 2018 में राजा भइया ने राजनैतिक दल का गठन किया। इस राजनैतिक दल का नाम जनसत्ता दल लोकतांत्रिक रखा गया है। 2019 में हुए लोकसभा के चुनाव में पार्टी ने दो सीटों कौशांबी और प्रतापगढ़ सीट पर उम्मीदवार उतारे थे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में पार्टी को प्रतापगढ़ जिले में बड़ी सफलता मिली है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने प्रदेश भर में उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। इसके लिए राजा भइया ने 31 अगस्त 2021 से शुरू हो रही जनसेवा संकल्प यात्रा को चुनावी आगाज के रुप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसेवा संकल्प यात्राबेंती राजभवन से बुधवार को सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगी। यात्रा की अगुवाई खुद रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया करेंगे। शहर होते हुए यात्रा सुल्तानपुर पहुंचेगी। अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे। इसके बाद वह प्रदेश भर का दौरा करेंगे। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने कहा कि अब समय आ गया है कि रैली, जनसभा व यात्रा की जाए। आगामी विधानसभा चुनाव में समान विचारधारा वाले दल से गठबंधन किया जा सकता है। वह रामभक्त हैं। इसलिए रामलला के दर्शन के बाद जनसेवा संकल्प यात्रा के साथ पूरे प्रदेश जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed