फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raja Bhaiya Jansatta Dal candidate Madhuri Patel appointed district panchayat president of Pratapgarh

प्रयागराज, कौशाम्बी में लहराया भगवा, प्रतापगढ़ में राजा भैया का दबदबा

Sat, 03 Jul 2021 08:23 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Jul 2021 08:23 PM IST
सार

  • प्रयागराज में भाजपा के डॉ. वीके सिंह, कौशाम्बी में कल्पना सोनकर, प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल की माधुरी पटेल जीतीं
  • प्रयागराज, कौशाम्बी में सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे, प्रतापगढ़ में पुलिस से भिड़े भाजपाई, सीओ का बिल्ला नोचा

विज्ञापन
Raja Bhaiya Jansatta Dal candidate Madhuri Patel appointed district panchayat president of Pratapgarh
निर्दलीय विधायक राजा भैया - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार को हुए चुनाव में प्रयागराज, कौशाम्बी में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते, जबकि प्रतापगढ़ में राजाभैया की पार्टी की प्रत्याशी ने जीत का परचम फहराया। प्रयागराज में भाजपा समर्थित डॉ. वीके सिंह ने सपा की मालती यादव को हराया। डॉ. वीके सिंह को 51, जबकि मालती यादव को 33 मत मिले। सपा कार्यकर्ताओं ने मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए धरना दिया। उनका कहना था कि भाजपा ने कई जिला पंचायतों के शरीर पर चिप लगा रखीं थीं। ताकि, पता चल जाए कि उन्होंने किसे वोट डाला। डीएम संजय कुमार खत्री ने आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन

 

Raja Bhaiya Jansatta Dal candidate Madhuri Patel appointed district panchayat president of Pratapgarh
Prayagraj News : कल्पना सोनकर, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, कौशाम्बी। - फोटो : prayagraj
प्रतापगढ़ में पूर्व मंत्री और कुंडा के बाहुबली विधायक राजाभैया की पार्टी जनसत्ता दल की माधुरी पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर कब्जा जमाया। माधुरी पटेल को 40, सपा की अमरावती को 6 व भाजपा की क्षमा सिंह को तीन मत मिले, जबकि दो मत अवैध घोषित किए गए। भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन व पुलिस पर जनसत्ता दल के प्रत्याशी की मदद का आरोप लगाते हुए बवाल किया। उन्होंने एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सीओ सिटी अभय पांडेय, सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी से धक्कामुक्की की। इस दौरान सीओ का बिल्ला नोंच लिया गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भाजपा नेताओं को गेट से हटाया। इस बीच करीब डेढ़ घंटे तक मतदान बाधित रहा।

कौशाम्बी में भाजपा प्रत्याशी कल्पना सोनकर सपा की विजमा देवी को दो मतों से हराकर जिला पंचायत की मुखिया बनीं। भाजपा प्रत्याशी को 13 व सपा समर्थित विजमा देवी को 11 मत मिले। मतदान के दौरान हस्ताक्षर मिलान नहीं होने के कारण वार्ड नंबर 19 से निर्वाचित सदस्य कमला देवी को मतदान से रोक दिया गया। इसकी जानकारी होते ही सपाई कचहरी रोड पर धरने पर बैठ गए। जांच-पड़ताल के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार उन्हें मतदान करने की अनुमति दी। इस बीच घंटे भर तक डायट मैदान के बाहर मुख्य मार्ग पर अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed