फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raised face in the face of priests, priests, earning will start after seven months

पंडितों, पुरोहितों के चेहरे पर लौटी रौनक, सात महीने बाद शुरू होगी कमाई

Sat, 03 Oct 2020 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Raised face in the face of priests, priests, earning will start after seven months
ट्रेजरी चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में विश्व कल्याण व कोरोना से लिए सामूहिक रूद्राभिषेक करते ब्र - फोटो : PRATAPGARH
कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे पंडित, पुरोहितों एवं कथावाचकों के चेहरे पर सात महीने बाद मुस्कान देखने को मिली है। सामूहिक अनुष्ठान, यज्ञ, कथा, दुर्गापूजा पंडाल, रामलीला मंचन के आयोजनों का रास्ता साफ होने से पंडित, पुरोहितों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र, सावन, गणेश उत्सव में कमाई न होने से निराश पंडित, पुरोहित अब यजमानों से संपर्क साधने लगे हैं। कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं मुहूर्त तय करने लगे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते पंडित-पुरोहितों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। 25 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद मंदिरों के पट बंद हो गए। सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति काफी सख्ती दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के ऐन मौके पर लॉकडाउन के निर्णय से पंडित, पुरोहितों एवं ज्योतिषाचार्यों को तगड़ा का झटका लगा। कमाई पर ब्रेक लग गया। पूजन, अनुष्ठान, यज्ञ, कथा, मंदिरों में दर्शन-पूजन तक की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद सावन में एक महीने तक यही हाल रहा। सख्ती बरकरार रही। गणेश महोत्सव भी नहीं मनाया गया। न ही पंडाल सजाए जाने की अनुमति मिली।
अब सभी की निगाहें शारदीय नवरात्र पर टिकी थीं। कार्यक्रमों को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी थी। आचार्य पंडित आलोक मिश्रा ने बताया कि अब शासन की गाइडलाइन जारी होने से पंडित, पुराहितों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है। नवरात्र में शहर से लेकर गांव तक दुर्गापूजा पंडाल, रामलीला मंचन, अनुष्ठान, यज्ञ, कथा के खूब आयोजन होते हैं। इससे आर्थिक स्थिति काफी हद तक सुधर जाती है।
इसके बाद शादी-विवाह आदि के कार्यक्रमों के जरिए कमाई कर सात महीने की भरपाई की जाएगी। चंद्रिकन देवीधाम के आचार्य चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि कोराना काल में पंडित- पुरोहित आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, अब गाइडलाइन जारी होने से काफी राहत मिलेगी।

शहर निवासी आचार्य दीपक ने बताया कि कोरोना काल के दौरान पंडितों एवं पुरोहितों को काफी परेशान होना पड़ा। आचार्य प्रभाकरनाथ पांडेय ने बताया कि कोरोना के चलते काफी नुकसान हुआ है। हालांकि अब कार्यक्रमों के शुरू होने के बाद काफी राहत मिलेगी। गड़वारा के आचार्य प्रदीप शुक्ला व बाबूगंज के आचार्य आनंद ने बताया कि सीएम योगी द्वारा नवरात्र से पहले गाइडलाइन जारी करने से पंडितों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed