फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rainfall in the city

शहर में रिमझिम बारिश, गांव में झमाझम बरसात

Thu, 25 Jul 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rainfall in the city
शिवगढ़ ब्लाक के मार्डन प्राक प्रइमरी स्कूल जयरामपुर में बारिश से परिसर भरा पानी। - फोटो : PRATAPGARH
शहर में रिमझिम बारिश, गांव में झमाझम बरसात
विज्ञापन

दोपहर बाद गर्मी से मिली राहत, दिनभर आसमान में छाए रहे बादल
सडक़ों पर जगह-जगह जलजमाव, आवागमन में हुई दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बुधवार को शहर में रिमझिम बरसात हुई जबकि गांवों में बादलों ने झमाझम बरसात की। दिनभर आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ लगी रही। दोपहर बाद हुई बारिश से लेागों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29.5 व न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि बारिश से जगह-जगह जलजमाव व जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।

पखवारे भर पहले शहर से लेकर गांव तक झमाझम बरसात हुई। इससे मौसम में बदलाव आ गया था। तापमान लुढ़कने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई थी। मगर इसके बाद मौसम का मिजाज पहले जैसा हो गया। तापमान बढ़ने लगा, और गर्मी के तेवर भी तल्ख हो गए। उमसभरी गर्मी से लोगों की परेशान बढ़ गई थी। बुधवार को बादलों की सक्रियता बढ़ गई। सुबह से ही आसमान में बादलों की पैठ मजबूत थी। दोपहर बाद शहर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई जबकि रानीगंज, पटटी, लालगंज, कुंडा व सदर में झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। दिनभर मौसम खुशनुमा बना रहा। हालांकि बारिश से शहर के बानबागंज, पल्टन बाजार, चंपा सुर्ती गली, जोगापुर, देवकली, अजीतनगर, बेगमवार्ड सहित शहरी मोहल्लों में जगह-जगह जल जमाव रहा। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार 2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed