फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rain increased cold, life remained busy throughout the day

बारिश ने बढ़ाई ठंड, दिनभर अस्त-व्यस्त रहा जनजीवन

Tue, 28 Dec 2021 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rain increased cold, life remained busy throughout the day
मंगलवार को दोपहर हुई रिमझिम बारिश में बच्चों के साथ छतरी लेकर जाती महिला। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है। मंगलवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे तापमान तेजी से लुढ़क गया। गलन में इजाफा हो गया। जगह-जगह अलाव धधकते रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन

शहर से गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 21.0 व न्यूनतम 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
दिसंबर माह के अंतिम चरण में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया।
मंगलवार को सुबह लोगों की आंख खुली तो आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ चल रही थी। सुबह 11 बजे के बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश से ठंड और गलन का असर बरकरार रहा। शहर के पंजाबी मार्केट, पल्टन बाजार, भंगवाचुंगी, सदर बाजार, घंटाघर, बाबागंज सहित प्रमुख बाजारों में चहल-पहल कम रही। शहर के कई मोहल्लों व बाजारों मेें कीचड़ के चलते पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

इससे स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शाम चार बजे के बाद अंधेरा छा गया। ठंड में भी इजाफा हो गया। शाम को सात बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना बताया कि अधिकतम तापमान 21.0 व न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तेजी से बढ़ेगी गलन
बारिश से अब ठंड में इजाफा होगा। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बारिश से अब ठंड का असर बढ़ेगा। गलन भी बढ़ेगी।
फसलों को होगा फायदा
रिमझिम बारिश से गेहूं, चना, मटर, सरसों सहित सभी फसलों को लाभ पहुंचेगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि बारिश तेज हुई तो चना, मटर, सरसों की फसलों को नुकसान हो सकता है। मगर अभी यह बारिश बहुत ही लाभप्रद है।

मंगलवार को दोपहर बाद रिमझिम बारिश के दौरान छायी रही धुंध। संवाद

मंगलवार को दोपहर बाद रिमझिम बारिश के दौरान छायी रही धुंध। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

मंगलवार को दोपहर में हुई बारिश से बचने का प्रयास करता युवक। संवाद

मंगलवार को दोपहर में हुई बारिश से बचने का प्रयास करता युवक। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed