{"_id":"5759b60e4f1c1bc1459c5d66","slug":"rain-basera","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में कहां बैठें तीमारदार, नहीं है रैन बसेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में कहां बैठें तीमारदार, नहीं है रैन बसेरा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को आराम करने के लिए कहीं प्रतीक्षालय नहीं बनाया गया है। ऐसे में मरीज के साथ अस्पताल में आने वाले तीमारदारों को खुले आसमान के नीचे या फिर चाय-पान की दुकानों पर बैठना पड़ रहा है। कुछ तो मरीजों के बेड पर ही आराम करने लगते हैं। चार सौ बेड का जिला अस्पताल बना हुआ है। रोजाना तीन सौ से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। मगर, यहां मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को बैठने के लिए कहीं प्रतीक्षालय नहीं बनाया गया है। ऐसे में ओपीडी के साथ वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को खुले में बैठना पड़ता है। गर्मी के चलते वे परेशान हो जाते हैं।
कुछ तीमारदार भर्ती मरीजों के बेड या फिर उनकी खाट के नीचे चादर बिछाकर आराम करने लगते हैं। ऐसे में वे जोर-जोर बात करते हैं तो मरीजों को दिक्कतें होती हैं। स्वास्थ्य विभाग उन्हें हटा भी नहीं पाता है। कारण यह है कि अगर मरीज के साथ आए तीमारदार को वार्ड से बाहर कर दिया जाए तो उनके साथ होने वाली समस्या को स्टाफ नर्स तक पहुंचाने वाला कोई नहीं बचेगा। 70 बेड पर भर्ती मरीजों की देखरेख की जिम्मेदारी एक स्टाप नर्स को दी गई है। वह समय से किसी के पास नहीं पहुंच पाती है।
निरीक्षण के दौरान वार्ड से हटा दिए जाते हैं तीमारदार
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को उस समय वार्ड से हटाया जाता है जब जिलाधिकारी या फिर बाहर से बड़े अधिकारी निरीक्षण के लिए आते हैं। खबर लगते ही स्टाप नर्स मरीजों को छोड़कर उनके तीमारदारों को वार्ड से बाहर निकल देती हैं। ऐसे में मरीजों को दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
रेंग रहा है बीटीसीटी वार्ड का पंखा
जिला अस्पताल में बर्न वार्ड के बगल बीटीसीटी वार्ड बना हुआ है। यह वार्ड वैसे बर्न के मरीजों को रखने के लिए बना हुआ है मगर, जिम्मेदार अधिकारी यहां ऑपरेशन के बाद मरीज को भर्ती करके इलाज करते हैं। इस वार्ड में मात्र एक पंखा लगा हुआ है। वह भी रेंगता रहता है। इससे इस वार्ड में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान हो जाते हैं।