फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Railway workers taking Kashi Vishwanath on the track of goods train trying to save themselves

Pratapgarh News: अपनी गर्दन बचाने में जुटे मालगाड़ी के ट्रैक पर काशी विश्वनाथ लेने वाले रेल कर्मी

Wed, 21 Jun 2023 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 21 Jun 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
Railway workers taking Kashi Vishwanath on the track of goods train trying to save themselves
मालगाड़ी के ट्रैक पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन को लेने के मामले में फंसे अफसर अपनी गर्दन बचाने में जुट गए हैं। स्टेशन मास्टर के खिलाफ अभी किसी प्रकार की कार्रवाई तो नहीं हुई है मगर जांच तक इनसे काम नहीं लिया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक अब इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की रात प्रतापगढ़ जंक्शन पर मालगाड़ी के ट्रैक पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को लेने के मामले में डीआरएम ने दो स्टेशन मास्टर, स्टेशन अधीक्षक के साथ ट्रेन के चालक और गार्ड को लखनऊ बुलाकर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि जब तक जांच चलेगी तब तक स्टेशन मास्टर से काम न लेने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं पूछताछ में सभी अफसर और कर्मचारी अपनी-अपनी गर्दन बचाने में जुटे रहे। यहां तक स्टेशन अधीक्षक शमीम अब फोन उठाना बंद कर दिया है। मिलने पर कुछ भी बोलने से कन्नी काटते हैं। मामले में डीआरएम एसके सापरा ने कहा कि जांच जारी है। जांच पूरी होने तक हम कुछ भी नहीं बोलेंगे। लापरवाह कर्मचारियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed