{"_id":"5ae0c0cf4f1c1b6d098b659e","slug":"railway-portico-is-no-longer-able-to-reach-e-rickshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पोर्टिको तक अब नहीं पहुंच पाएंगे ई-रिक्शा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे पोर्टिको तक अब नहीं पहुंच पाएंगे ई-रिक्शा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ स्टेशन पर बनाया जा रहा पोर्टिगो।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
रेलयात्रियों की मुसीबत जल्द ही खत्म होने जाएगी। अब उन्हें स्टेशन पर जाने या फिर प्लेटफार्म से बाहर निकलते समय जाम के झाम में नहीं फंसना होगा। न ही रेलवे स्टेशन के पोर्टिको के पास एक भी ई-रिक्शा, टेंपो या अन्य सवारी वाहन खड़े दिखेंगे। इसके लिए रेल विभाग बैरिकेडिंग करवा रहा है।
ई-रिक्शा और टेंपो चालक अपने वाहन को लेकर रेलवे स्टेशन के पोर्टिको में घुस जाते थे। ट्रेन आते ही वे पोर्टिंको के अगल-बगल अपने वाहनों को खड़े कर देते हैं। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म से निकल कर स्टेशन परिसर में आने और टिकट लेकर ट्रेन पकडने के लिए प्लेटफार्म पर जाने में जाम में फंसकर परेशान होना पड़ता है। यात्रियों की इस समस्या को खत्म करने के लिए रेल महकमा अब रेलवे स्टेशन के पोर्टिको के पास बैरिकेडिंग करवा रहा है।