फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Railway News: Trains with electric engines will run on eight more railway routes of the country

Railway News : देश के आठ और रेलमार्गों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें 

Fri, 01 Jul 2022 12:28 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Jul 2022 12:28 AM IST
सार

कोर प्रयागराज द्वारा वर्तमान में देश के तमाम राज्यों में रेल विद्युतीकरण का काम किया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में कोर ने 1564 किलोमीटर के  आठ रेल मार्ग के विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
Railway News: Trains with electric engines will run on eight more railway routes of the country
Prayagraj News : इलेक्ट्रिक ट्रेन इंजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज और कानपुर से आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और राजस्थान के कोटा के लिए एक और विद्युतीकृत रेल रूट मिल जाएगा। प्रयागराज स्थित केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) इसी वित्तीय वर्ष में इस रूट के साथ देश के कुल आठ रेल मार्ग के विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लेगा। इन रेल मार्ग के विद्युतीकरण से जहां यात्री इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनों से अपने गंतत्व तक जल्दी पहुंचेंगे, वहीं रेलवे की जेब को भी हर वर्ष डीजल पर करोड़ों रुपये खर्च करने से राहत मिलेगी। इससे उसके खजाने में इजाफा होगा। 

विज्ञापन

 


कोर प्रयागराज द्वारा वर्तमान में देश के तमाम राज्यों में रेल विद्युतीकरण का काम किया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में कोर ने 1564 किलोमीटर के  आठ रेल मार्ग के विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। ये रेल मार्ग ईशानगर-उदयपुरा, मिर्जा-कामाख्या, चुरू-सीकर, विरधवाल-भीलडी, राजकोट-सोमनाथ-पोरबंदर, कुरनूल-महबूबनगर, वंडाल-होले अलूर एवं धर्मावरण-पकाला हैं। इसमें सर्वाधिक 700 किलोमीटर लंबाई वाला रेल मार्ग विरधवाल-भीलडी है। कोर प्रयागराज के सीपीआरओ एसके मिश्र बताते हैं कि वर्ष 2023 तक देश के सभी रेलमार्ग के विद्युतीकरण का लक्ष्य है।

विज्ञापन



कोरोना काल में 4277 किमी रूट का हुआ विद्युतीकरण
कोरोना काल में कोर द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में अब तक का सबसे अधिक रेल विद्युतीकरण किया गया है। इस दौरान देश भर में 4277 किलोमीटर रूट का विद्युतीकरण का काम हुआ है। इसमें सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट और बाराबंकी-अयोध्या कैंट जैसे महत्वपूर्ण खंड का विद्युतीकरण शामिल है। इससे प्रयागराज और लखनऊ से अयोध्या तक ट्रेनों की गति बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed