फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Railway GM got angry with the scuffle at the station

स्टेशन पर नोकझोंक धक्का मुक्की से नाराज हुए रेलवे जीएम

Thu, 19 Aug 2021 03:28 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 19 Aug 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
Railway GM got angry with the scuffle at the station
रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज की टूटी सीढ़ियां रेल महाप्रबंधक को दिखातो भाजपाई। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़ रेलवे जंक्शन का निरीक्षण करने बुधवार को पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल उस समय असहज हो गए जब समस्याओं और अपनी मांगों को लेकर उनको ज्ञापन देने पहुंचे लोग और भाजपा कार्यकर्ता नोकझोंक और धक्कामुक्की करने लगे। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई। बाद में सबकी समस्याएं सुनकर निस्तारण का भरोसा दिया। इसके बाद कोच में जाकर बैठ गए। उनकी नाराजगी अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


जीएम आशुतोष गंगल विशेष ट्रेन से सुबह करीब 11 बजे लखनऊ से चलकर प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंचे। उन्हें सुलतानपुर भी जाना था। स्टेशन पहुंचते ही जीएम निरीक्षण करने लगे। प्लेटफार्म संख्या एक पर लगे प्रोजेक्ट बोर्ड को देखा। मौके पर मौजूद डीआरएम एसके सप्रा, मुख्य अभियंता निर्माण मनोज गर्ग, एडीआरएम वीके पांडेय व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण एसके झा ने उन्हें जानकारी दी। बताया कि यहां यार्ड का नवीनीकरण, प्लेटफार्म विस्तार समेत कई अन्य कार्य चल रहे हैं। जीएम ने फुटओवरब्रिज भी देखा।
विज्ञापन


अफसरों से कहा कि कार्यदायी संस्था को सचेत करें कि दिसंबर तक कार्य पूरा हो जाए। अफसरों ने उन्हें बताया कि यहां चार व पांच नंबर दो नए प्लेटफार्म तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही पुराने प्लेटफार्मों का दोनों ओर विस्तार हो रहा है। कोरोना काल में काम बंद हो गया था। अब तेजी से काम कराया जाएगा। इसी बीच बीजेपी कार्यकर्ता और कुछ लोग जीएम को ज्ञापन देने स्टेशन पहुंच गए। जीएम के सामने कुछ लोग धक्कामुक्की और नोकझोंक करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं ने उन्हें स्टेशन की समस्याएं गिनाईं। कुछ लोग जीएम के करीब जाना चाह रहे थे, लेकिन आरपीएफ और जीआरपी ने रोक दिया। इसको लेकर पुलिस की नेताओं से नोकझोंक हुई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर स्टेशन पर आरओ, दिव्यांगजनों, बुजुर्गों के लिये रास्ता, स्वचलित सीढ़ी, एसी वेटिंग हाल, मुंबई, रामेश्वरम अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन, प्रयागराज, बनारस के लिये पैसेंजर ट्रेन चलाने और सहोदरपुर कालोनी मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की।

जीएम ने निस्तारण का वादा किया। इस मौके पर गिरधारी सिंह, पंकज सिंह, अभिषेक, विनोद, संजय और गोकुलनाथ श्रीवास्तव मौजूद रहे। स्टेशन पर करीब 45 मिनट रुकने के बाद जीएम सुलतानपुर के लिए रवाना हो गए।


सुर्खी साइडिंग को लेकर ग्रामीणों ने की नारेबाजी
सुर्खी साइडिंग हटाने की मांग को लेकर भंगवा, खजुरनी, किना का पुरवा और जोगापुर के ग्रामीणों ने स्टेशन पर प्रदर्शन किया। रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्हें जीएम से न मिल पाने का मलाल था। इलाके के अच्युतानंद, आनंद सोनी, आकाश सिंह, धीरेंद्र तिवारी और विनय ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपा।

रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण को पहुंचे रेल महाप्रबंधक आशुतोष गंगल को ज्ञापन देने पहुंचे भाजपाइयों क

रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण को पहुंचे रेल महाप्रबंधक आशुतोष गंगल को ज्ञापन देने पहुंचे भाजपाइयों क- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed