फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Railway administration started a new initiative to prevent accidents

हादसे रोकने के लिए रेल प्रशासन ने शुरू की नई पहल

Fri, 17 Sep 2021 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Railway administration started a new initiative to prevent accidents
जेलरोड रेलवे क्रासिंग आउटर पर रेल प्रशासन द्वारा कराई जा रही बैरीकेटिंग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
हादसे रोकने के लिए रेल प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। आवारा पशुओं को बचाने और उनसे होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पटरियों के किनारे-किनारे कटीले तार लगाए जा रहे हैं। जिससे ट्रेनें बेवजह कहीं खड़ी नहीं होंगी। आवारा पशु और पालतू जानवर अक्सर रेलवे ट्रैक पर दिखाई देते थे। वह अचानक रेल ट्रैक पर आकर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन

जिससे ट्रेनों के संचालन में दिक्कत होती थी। कई बार मवेशी ट्रेन की चपेट में आ जाते थे। जिससे उनकी जान चली जाती थी। हादसा होने के बाद मवेशियों के शव ट्रेन के इंजन में फंस जाते थे। जिससे ट्रेनें लेट होती थीं। यात्रियों का समय बर्बाद होता था। हादसों पर काबू पाने के लिए रेलवे ट्रैक को कटीले तारों से घेरवा रहा है। इससे लोग टैक पर नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर 2020 से अब तक 130 से अधिक पशुओं के कटने की घटनाएं हुई हैं। रेल प्रशासन इन दिनों जोगापुर से चिलबिला जंक्शन के बीच लाखों रुपये खर्च कर कटीले तारों से रेलवे ट्रैक को घेरवा रहा है। वहीं प्रतापगढ़ से प़ृथ्वीगंज स्टेशन के बीच भी कटीले तार लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed