फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raid in om murdercase: five districts in search of accused

ओम हत्याकांड: आरोपियों की तलाश में पांच जिलों में छापेमारी

Sat, 20 Jul 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Raid in om murdercase: five districts in search of accused
आरोपियों की तलाश में पांच जिलों में छापेमारी
विज्ञापन

अधिवक्ता हत्याकांड में गिरफ्तार दो नामजद आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस
एडीजी ने ली जानकारी, 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अधिवक्ता ओम मिश्रा की हत्या में गिरफ्तार दो नामजद आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने पांच जिलों में छापेमारी की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार को पकड़े गए आरोपियों को पुलिस जेल भेज सकती है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के कलिकापुर ढिंगौसी निवासी अधिवक्ता व विहिप के जिलाध्यक्ष ओम मिश्र की घर से कचहरी आते समय बीते 15 जुलाई को जेठवारा के सोनपुर गांव के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक ओम के भाई लवलेश मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पुत्र महेंद्र यादव निवासी लाला का पुरवा, बेलाही निवासी रऊफ, समीर, मुस्तफा समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मुख्य आरोपी रऊफ और प्रधान पुत्र महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह और घटना से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने पड़ोसी जनपद रायबरेली, कौशांबी, प्रयागराज और जौनपुर में छापामारी की, लेकिन वह हाथ नहीं आए। सूत्रों की मानी जाए तो आरोपियों के कुछ करीबी रिश्तेदारों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को जेठवारा थाना पहुंचे एडीजी एसएन सावंत ने ओम मिश्र हत्याकांड के बारे में जानकारी ली और 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसटीएफ ने तौसीम से जेल में की पूछताछ
वकील हत्याकांड में आजमगढ़ जेल में निरुद्ध तौसीम का नाम सामने आया था। वकील ओम के परिजनों का कहना था कि उसने कई बार धमकी दी थी। उन्होंने तौसीम पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। एसटीएफ ने शुक्रवार को आजमगढ़ जेल पहुंचकर तौसमी से पूछताछ की। पुलिस अभी इस मामले में कुछ बताने को तैयार नहीं है। हलाकि पुलिस सूत्रों की मानी जाए तो पकड़े गए मुख्य आरोपियों को शनिवार को जेल भेजा जा सकता है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed