{"_id":"65a055f31d1970881d0f21b7","slug":"raid-at-caterers-business-gst-evasion-caught-pratapgarh-news-c-3-ald1005-297048-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कैटरर्स कारोबारी के यहां छापा, पकड़ी गई जीएसटी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कैटरर्स कारोबारी के यहां छापा, पकड़ी गई जीएसटी चोरी
Fri, 12 Jan 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 12 Jan 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने प्रतापगढ़ के मानिकपुर में एक कैटरर्स कारोबारी के यहां बृहस्पतिवार को छापा मारा। प्रयागराज से पहुंची टीम ने वहां तमाम कागजी दस्तावेज भी सीज किए। प्राथमिक तौर पर वहां तकरीबन छह लाख रुपये की कर चोरी किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विभागीय टीम को जानकारी मिली थी कि मानिकपुर के एक बड़े कैटरर्स द्वारा जीएसटी चोरी की जा रही है। संबंधित कारोबारी के जीएसटी पंजीकरण के आधार पर उसके द्वारा भरे गए रिटर्न आदि की जांच के बाद एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू एचआर चौरसिया के निर्देश पर विभागीय टीम मानिकपुर पहुंची।
डिप्टी कमिश्नर अरुणेश यादव के नेतृत्व में टीम ने वहां अपनी छानबीन शुरू की। इस दौरान वहां खलबली मच गई। वहां तमाम रजिस्टर, बिल आदि की जांच की गई। कुछ रजिस्टर भी वहां जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन
एक अनुमान के मुताबिक वहां तकरीबन छह लाख रुपये की जीएसटी चोरी की बात सामने आई है। तमाम फाइलों को लेकर अफसर शाम तक प्रयागराज भी आ गए। यहां अब सभी कागजों एवं फाइलों की छानबीन के बाद ही तय होगा कि कितने की कर चोरी हुई।
इसके पूर्व सोमवार आठ जनवरी को भी विभागीय टीम ने प्रतापगढ़ के ही एक बीड़ी कारोबारी के फर्म में छापा मार कर जीएसटी चोरी पकड़ी थी।