{"_id":"67aa49b9e6c9f7ba8301c3b7","slug":"queen-in-the-race-talent-in-the-wheel-throw-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-133824-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दौड़ में रानी, चक्का फेंक में प्रतिभा रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दौड़ में रानी, चक्का फेंक में प्रतिभा रहीं अव्वल
विज्ञापन
स्वामी करपात्री जी महाराज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज में सोमवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. विजय मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर ध्वजारोहण किया।
प्राचार्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रानी ने बाजी मारी। ईशा दूबे दूसरे और बबिता तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सत्यम तिवारी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
अमजद दूसरे और साहिल तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभा पटेल अव्वल रहीं। रानी यादव दूसरे और बबिता ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग में अर्पित ने जीत दर्ज की। विकास पांडेय दूसरे और अमजद तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सत्यम तिवारी ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
अंशुमान सिंह दूसरे और राहुल तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रतिभा पटेल ने जीत दर्ज की। आर्या सिंह दूसरे और अमृता सरोज तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में रानी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बबिता दूसरे और अंजली गौतम तीसरे स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग में राहुल तिवारी आगे रहे। इंद्रेश यादव दूसरे और अर्पित मौर्य तीसरे स्थान पर रहे। समारोह का संचालन डॉ. गंगाराम वर्मा ने किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अंशुमान सिंह ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में प्रो. श्याम नारायण यादव, डॉ. नीलिमा सिन्हा, डॉ. संदीप वर्मा, संदीप वर्मा, डॉ. आलोक रंजन, डॉ. ज्योति शुक्ला मौजूद रहे।