फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Putting 18 million discount on business

18 करोड़ के कारोबार पर लगा बट्टा

Wed, 03 Dec 2014 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Dec 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
Putting 18 million discount on business
प्रतापगढ़। वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने बुधवार को तालाबंदी की। शाखाओं के बाहर एकत्रित कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर चेताया है कि अगर सरकार बैंक कर्मियों की इसी प्रकार अनदेखी करती रही तो 15 मार्च से बेमियादी हड़ताल होगी। कर्मचारियों की हड़ताल से लगभग 18 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और स्टेट बैंक आफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन की ओर से बुधवार को आयोजित हड़ताल पूरी तरह सफल रही। सुबह के दस बजते ही कर्मचारियों का समूह बैंक शाखाओं के बाहर एकत्रित होकर सरकार विरोधी नारे लगाने लगा। कर्मचारियों की एकता के चलते जिले की सभी शाखाओं में सुबह से ताले लटकते रहे। इससे करोड़ों रुपये का व्यवसाय ठप हो गया। एसबीआई परिसर में विजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता हुई आमसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंडलीय सचिव आरपी सिंह ने कहा कि कर्मचारी 23 प्रतिशत वेतन बढ़ाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। मगर प्रदेश सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है।
विज्ञापन


इस मौके पर एसबी सिंह, दीपक कुमार पुष्पाकर, सुलभ यादव, अरुणेंद्र पांडेय, रामसजीवन, लाल मोहम्मद, प्रभाकर सिंह आदि थे। पंजाब नेशनल बैंक के सामने आयोजित सभा में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूपीबीयू के मंत्री नारेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि सरकार 11 प्रतिशत से अधिक वेतन बढ़ाने को तैयार नहीं है, जो कर्मचारियों को मान्य नहीं है। कर्मचारी नेताओं ने 25 प्रतिशत वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को घटाकर 23 प्रतिशत कर दिया है। इसके बाद भी सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बैंकों के लगातार लाभ कमाने के बाद भी सरकार वेतन बढ़ाने को नहीं तैयार है। अगर सरकार ने मांग नहीं पूरी की तो 15 मार्च से बेमियादी हड़ताल होगी। इस मौके  पर सतीश चंद्र मिश्र, रामेंद्र सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, शंभूनाथ मल्होत्रा, जीएस मिश्र, राम बरन सिंह, हेमन्त नंदन ओझा, गंगा सिंह, केएन यादव, रामराज तिवारी, हर्षिता शुक्ला, अशोक कुमार, विष्णु शर्मा, सचिन मिश्रा, एससी श्रीवास्तव, आरके मिश्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 बुधवार को हड़ताल होने की जानकारी आम ग्राहकों को नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह दस बजे ग्राहक जब शाखा पर पहुंचे तो वे गेट खुलने का इंतजार करने लगे। साढे़ दस बजे तक प्रवेश द्वार नहीं खुला। थोड़ी देर में बैंक कर्मचारी पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। यह देख ग्राहक वापस हो गए।



ग्रामीण इलाकों की भी शाखाओं में बुधवार को कामकाज नहीं हुआ। कुछ शाखाओं का तो ताला ही नहीं खुला जबकि कुछ शाखाओं में पहुंचने वाले कर्मचारी बाहर  बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed