फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Putna was wicked for people, saintly for God: Swami Rambhadracharya

लोगों के लिए दुष्टा, भगवान के लिए साध्वी थी पूतना : स्वामी रामभद्राचार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Putna was wicked for people, saintly for God: Swami Rambhadracharya
पूतना भगवान कृष्ण को मारना नहीं चाहती थी। बल्कि उनके चरणों में स्थान चाहती थी। भगवान के लिए वो साध्वी थी और लोगों के लिए दुष्टा थी। शनिवार को रामपुर खागल में स्वामी रामभद्राचार्य ने पूतना प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया।
विज्ञापन

तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य ने राधे-राधे, गोविंद राधे...भजन से कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने करपात्री महाराज से मिलन, पूतना वध, अश्वत्थामा-दुर्योधन संवाद प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि युद्ध जीतने के बाद पांडव-कृष्ण के साथ चले गए। अश्वत्थामा ने शिविर में पांच लोगों को सोते देखा तो सोचा यही पांडव हैं और उनका वध कर दिया। ये पांचों द्रौपदी के पुत्र थे।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे से छह बजे तक भक्तों ने कथा का रसपान किया। रामपुर खागल में कथा स्थल पर हरदोई विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक चित्रकूट आनंद शुक्ल, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन इलाहाबाद अध्यक्ष रामाकांत ओझा, चेयरमैन राजापुर संजीव मिश्रा, अजय शर्मा, विवेक उपाध्याय, मनोज तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे भजन पर झूमे भक्त
रामपुर खागल में दूसरे दिन की कथा समापन के बाद सांस्कृतिक संध्या में गायक कन्हैया मित्तल ने जो राम का लाए हैं, हम उनको लाएंगे भजन प्रस्तुत किया तो श्रोता झूम उठे। पहले दिन गायिका दिव्या दुबे ने भजन संध्या में प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed