{"_id":"5e614dc98ebc3ef40403d64c","slug":"puting-the-dead-body-of-student-villagers-did-the-jaam-on-the-road-pratapgarh-news-ald270326523","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
जेठवारा थाने के डेरवा बाजार में छात्रा का शव रखकर परिजनों द्वारा जाम लगाने के दौरान जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
छात्रा की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर डेरवा बाजार में शव रखकर जाम लगा बवाल काटा। 6 घंटे की मशक्कत के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। हालांकि लोगों के हुजूम ने मृत छात्रा की सहेली के घर की दीवार गिरा दी। वहीं शव दफनाने की जिद करने लगे। हालांकि पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद छात्रा के शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव के कब्रिस्तान पर ले गए। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। इस मार्ग पर आवागमन छह घंटे तक बाधित रहा।
जेठवारा थाना क्षेत्र के सबलगढ़ डेरवा (त्रिपाठी नगर) का रहने वाला सपन सरोज मुंबई में रहता है। उसकी बेटी नेहा सरोज (17) की बुधवार को सोखा का पुरवा में स्थित एक पुराने कुएं में लाश मिली थी। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। शव पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। पुलिस भी बवाल की आशंका में तैनात रही। मृतक नेहा के चाचा भैयाराम की तहरीर पर पुलिस ने सहेली सविता व उसके मंगेतर पंकज शुक्ला के घर दबिश दी। पुलिस सविता व उसके भाई और पंकज के भाई को घर से उठा लाई। पुलिस सभी से पूछताछ करती रही। हालांकि अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। गुरुवार को आक्रोशित परिजन हत्या करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताने लगे।
करीब नौ बजे नेहा का शव डेरवा-बाबूगंज तिराहे पर रखकर लोगों ने जाम लगा दिया। बवाल की आशंका में बाजार में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की जिद करने लगे। दोपहर करीब 1.20 बजे एसडीएम कुंडा मौके पर पहुंचे। हालांकि इसके पूर्व ही बाघराय, महेशगंज थाने की पुलिस के साथ सीओ सदर रुचि गुप्ता मौके पर पहुंच गई थीं। परिजनों की जिद थी कि हत्यारोपियों को सरेआम फांसी पर लटकाया जाए। एसडीएम कुंडा जलराजन व सीओ रुचि गुप्ता द्वारा आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का वादा करने पर लोगों ने तीन बजे जाम समाप्त किया। जब जाकर कुंडा, प्रतापगढ़ व बाबूगंज मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
इस बीच कुछ लोग नेहा की सहेली के घर के बाहर शव दफना े के लिए कब्र खोदने लगे। जिसे पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने सविता के घर की दीवार गिरा दी। हालांकि पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया और कब्रिस्तान में शव को दफनवा दिया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। जेठवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है लेकिन मौत का कारण पानी में डूबना आया है। जिसके चलते मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अभी मामले की छानबीन की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।

जेठवारा थाने के डेरवा बाजार में छात्रा का शव रखकर बैठे परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

मृत छात्रा नेहा सरोज। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH