{"_id":"5b54ce3b4f1c1b07788b56d9","slug":"puffery-tablets-between-the-two-sides-in-the-whole-fish","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे माद में दो पक्षों के बीच तड़तड़ाई गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे माद में दो पक्षों के बीच तड़तड़ाई गोलियां
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार की रात मारपीट व अंधाधुंध फायरिंग हुई। जिसमे मां-बेटा समेत पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करने के बाद हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।
नगर कोतवाली के पूरे माद निवासी बकरीदी (70) का पड़ोसी खलील से डेढ़ साल पहले क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के चलते रंजिश चली आ रही है। रविवार की शाम को दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हुई थी। रात करीब नौ बजे दोनों पक्ष फिर लाठी डंडा लेकर आमने सामने हो गए। उनके बीच मारपीट होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। करीब बीस राउंड फायरिंग से सनसनी फैल गई। गांव के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। विलंब से कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बकरीदी , इरशाद (25) पुत्र कासिम अली, हाकिम (26) पुत्र कासिम अली, मोहम्मद आशिक (10) पुत्र रशीद और अफसाना (35) पत्नी अब्दुल रशीद को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। शहर कोतवाल ने बताया कि मारपीट व फायरिंग करने वाले लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।