फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Public hearing will be held for the land of Ganga Expressway in villages

गांवों में गंगा एक्सप्रेसवे की जमीन के लिए होगी लोकसुनवाई

Sun, 14 Nov 2021 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Public hearing will be held for the land of Ganga Expressway in villages
expressway
गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए अधिग्रहण की जा रही जमीन को लेकर चल रहे विवादों के निस्तारण के लिए एसडीएम गांवों में जाकर लोक सुनवाई करेंगे। इसके लिए शासन ने दिन और समय तय कर दिया है। एसडीएम एक दिन में दो गांवों में सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

कुंडा के 31 गांवों से होकर गंगा एक्सप्रेसवे निकल रहा है। इसके लिए लगातार जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा था। जमीनों का अधिग्रहण करते हुए शासन ने प्रस्तावित भूमि के अर्जन से पूर्व भूमि अर्जन, पुर्नव्यवस्थापन ओर प्रतिकर और पारदर्शिता को लेकर गांवों में लोक सुनवाई करने का आदेश दिया है। एसडीएम स्वयं एक दिन में दो गांवों में पहुंचकर लोक सुनवाई कर मौके पर ही अपना निर्णय देंगे। 15 नवंबर को सुबह 11 बजे से पुरमई सुल्तानपुर, पूरे जोरा, परसरामपुर, महासिनपुर गांव की सुनवाई प्राथमिक विद्यालय पुरमई सुल्तानपुर में लोक सुनवाई होगी।
विज्ञापन

इसके बाद तीन बजे से सरायसंग्राम सिंह, पूरे छत्तू, नौढिय़ा, अर्रो, करमाइन, वीरभद्रपुर की सुनवाई प्राथमिक विद्यालय नौढिय़ा में तीन बजे से होगी। 16 नवंबर को दखवापुर, प्रतापपुर चेरगढ़, गुजवर, कोटिलावादी, चौरंग गांव की सुनवाई प्राथमिक विद्यालय गुजवर में होगी। इसके बाद तीन बजे से भवानीगंज कोटा, गिस्था, पनाहनगर, झींगुर, पूरे दयाल, रायअसकरनपुर की सुनवाई प्राथमिक विद्यालय रायअसकरनपुर में होगी। 17 नवंबर को चेतरा, महेवा मलकिया, बहोरिकपुर, बहोरिकपुर, रायगढ़, सुल्तानपुर, अठैसा गांव की सुनवाई प्राथमिक विद्यालय महेवा मलकिया में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को तीन बजे से उमरापट्टी, मलावा छजईपुर, रोर, त्रिलोकपुर की सुनवाई प्राथमिक विद्यालय मलावा छजईपुर में होगी। 18 नवंबर को सुबह 11 बजे से प्राथमिक विद्यालय भाव में भटपुरवा, भाव, महमदपुर भाव, धारूपुर गांव की सुनवाई होगी। शाम के तीन बजे प्राथमिक विद्यालय गोगौरी में गोगौरी, सरायबबुइन, पंचमहुआ, बरबसपुर गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं जाएंगी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या और सुझाव दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed