फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Public Food arrived Jetwara station

सरकारी खाद्यान्न पहुंचा जेठवारा थाने

Fri, 26 Dec 2014 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 Dec 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
Public Food arrived Jetwara station
सरकारी खाद्यान्न से लदे ट्रक और ट्रैक्टर जेठवारा थाने पहुंच गया। दूसरे दिन खाद्यान्न की जांच पड़ताल करने कोई नहीं पहुंचा। वाहनों के चालक भी थाने में बैठाए गए हैं। विभागीय अधिकारी खाद्यान्न की जांच पड़ताल करने भी नहीं गए।
विज्ञापन

बतादें कि गुरुवार की रात मानधाता से एक ट्रक और ट्रैक्टर सरकारी खाद्यान्न लादकर जनपद की सीमा की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों ने कालाबाजारी की शंका पर जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर जेपी मिश्रा ने दोनों वाहनों को कटरागुलाब सिंह पुलिस चौकी पर रुकवा लिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम को चालक कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। इसके चलते खाद्यान्न से भरे वाहनों को जेठवारा थाने भेज दिया गया। एसडीएम ने बताया कि खाद्यान्न मानधाता गोदाम से लादकर ले जाया जा रहा था। जांच पड़ताल में वे कोई कागज नहीं दिखा सके। शनिवार को जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया था। एसओ चंद्रबली यादव ने बताया कि शुक्रवार को खाद्यान्न की जांच करने कोई नहीं आया। तहरीर मिलने पर वह कार्रवाई करेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि खाद्यान्न कोटेदारों का है। वे देर रात को ले जा रहे थे। मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed