फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Protests against NRC and CAA by creating human chain

एनआरसी और सीएबी का विरोध जारी

Mon, 23 Dec 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Protests against NRC and CAA by creating human chain
नागरिकता सशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के मद्देनजर चौक बजाजा में तैनात पीएसी। - फोटो : PRATAPGARH
नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के विरोध में रविवार को प्रदर्शन करने वालों ने गांधीगीरी का रास्ता अपनाया। चौक घंटाघर से श्रीराम तिराहे तक हाथों में संविधान, महात्मा गांधी व आंबेडकर के चित्र हाथ में लेकर एआईएमआईएम व भीम आर्मी सेना के कार्यकर्ता विरोध जताते रहे। दो घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। एएसपी पूर्वी व सीओ सिटी भारी फोर्स के साथ भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में रविवार को दो बजे एआईएमआईएम नेता व अधिवक्ता शुजातउल्ला, जिला पंचायत सदस्य मैसाद अहमद, भीम आर्मी के अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार समेत बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग अपने हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचे। प्रदर्शनकारी गांधीगीरी का रास्ता अपनाते हुए चौक घंटाघर से श्रीराम तिराहे तक सड़क के दोनों ओर खड़े हो गए।
विज्ञापन

मौन धारण करते हुए हाथों में पोस्टर, संविधान, महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लिए हुए थे। न तो कोई नारेबाजी कर रहा था और न ही कोई पुलिस से बहस। मौन साधे हुए लोग गांधीगीरी के जरिए अपना विरोध जता रहे थे। एनआरसी व सीएए वापस हो वाले पोस्टरों के साथ लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के बाद एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद, सीओ सिटी अभय पांडेय, कोहड़ौर, अंतू और फतनपुर थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचे। शांतिपूर्वक प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल लगातार चक्रमण करता रहा। ताकि किसी भी तरह का विवाद उत्पन्न न हो सके। करीब दो घंटे तक अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते हुए लोग चले गए। एहतियात के तौर पर पुलिस देर शाम तक चौराहे से लेकर चौक घंटाघर तक बनी रही।
हाईवे का यातायात किया डायवर्ट
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में रविवार को होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर कोहड़ौर पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया था। भारी वाहनों के साथ ही सवारी वाले वाहनों को पट्टी होकर भेजा जा रहा था। जबकि चौक घंटाघर से लेकर एसबीआई के सामने वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। यहां तक कि ई-रिक्शा भी नहीं जाने दिया जा रहा था।
बदला विरोध का तरीका, फिर भी सहमे दिखे व्यापारी
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लोगों ने भले ही अपना तरीका बदल दिया लेकिन व्यापारी अंजाने खौफ से भयभीत रहे। गांधीगीरी के तरीके से प्रदर्शन कर रहे एआईएमआईएम व भीम सेना के नेता व कार्यकर्ता पूरे समय तक मौन साधे रहे। फिलहाल भारी पुलिस पहुंचने के बाद व्यापारी भी सतर्क हो गए।

प्रदर्शन करने वालों को नहीं थी जानकारी
नागरिकता कानून संशोधन के विरोध में प्रदर्शन करने वालों के साथी लगातार वीडियोग्राफी कर रहे थे। जिसके बाद पुलिसकर्मी भी लोगों की वीडियोग्राफी करने लगे। इस बीच सीओ सिटी अभय पांडेय कुछ लोगों से विरोध की वजह जाननी चाही लेकिन वे कुछ बता नहीं सके। प्रदर्शन करने वालों में एक दिव्यांग भी शामिल था। जिसकी मदद के लिए दो युवा उसके साथ खड़े थे। उसे देख लोग दंग थे। सूत्रों के अनुसार अब नागरिकता संशोधन कानून का विरोध गांधीगीरी के साथ करने की रणनीति तय की गई है। हर दिन प्रदर्शन अलग-अगल तरीके से होगा।

चौक कचहरी रोड फलमंडी के सामने नागरिकता  संशोधन कानून के विरोध में पोस्टर लेकर खड़े प्रदर्शनकारी ?

चौक कचहरी रोड फलमंडी के सामने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पोस्टर लेकर खड़े प्रदर्शनकारी ?- फोटो : PRATAPGARH

चौक कचहरी रोड फलमंडी के सामने नागरिकता  संशोधन कानून के विरोध में पोस्टर लेकर खड़े लोग।

चौक कचहरी रोड फलमंडी के सामने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पोस्टर लेकर खड़े लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed