{"_id":"6bdb37ffda10e9550b0f0efba09f49d5","slug":"protest-in-mdpg-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीपीजी में अव्यवस्था के खिलाफ भड़के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीपीजी में अव्यवस्था के खिलाफ भड़के छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइब्रेरी में नए सेलेबस की किताबें न होने से परेशान छात्र व छात्राओं की समस्या को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एमडीपीजी कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सोमवार को कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर परिषद नेताओं ने सात सूत्रीय ज्ञापन प्राचार्य डॉ. एपी मिश्र को सौंपा। मांग पूरी न होने पर संगठन ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित ऊमरवैश्य व नगर सह मंत्री पंकज शर्मा प्रभात ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। ज्ञापन में परिषद नेताओं ने कहा कि कॉलेज की लाइब्रेरी में नए सेलेबस की अधिकांश किताबें नहीं हैं।
विज्ञापन
लाइब्रेरी पुरानी किताबों से भरी है। वहां छात्र व छात्राओं को बैठने की भी व्यवस्था नहीं है। परिसर में खेल मैदान न होने से विद्यार्थियों को जिला स्टेडियम का सहारा लेना पड़ रहा है। कॉलेज में बने शौचालयों की दशा बेहद खराब होने की शिकायत करते हुए दुरुस्त कराने की मांग भी की।
छात्र नेताओं ने कहा कि कॉलेज के सुंदरीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है। छात्रों की समस्याओं के निस्तारण पर कॉलेज प्रशासन गंभीर नहीं है। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तो वे कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
प्राचार्य ने छात्र नेताओं की मांग जायज ठहराते हुए समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। कॉलेज परिसर में फैली गंदगी पर भी उन लोगों ने नाराजगी जताई।