फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   protest in front of ps

एसओ के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण

Thu, 07 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 07 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
protest in front of ps
crime
कंधई थानेदार के विरोध में ग्रामीणों ने थाने के सामने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। एसओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आर-पार के संघर्ष का एलान किया है। कंधई पुलिस की कार्यप्रणाली व लूट-खसोट के विरोध में पहले भी ग्रामीण प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के रामपुर मुफरिद से क्षेत्र पंचायत सदस्य शुजातउल्ला की अगुवाई में बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गए। उनके साथ प्रधान नौशाद अहमद समेत अन्य ग्रामीण भी बैठे हैं। आमरण अनशन पर बैठे अधिवक्ता व बीडीसी सदस्य शुजातउल्ला का आरोप है कि तैनाती के बाद से ही एसओ सुरैश सैनी सिपाही रिजवान को अपना कारखास बनाकर लूटखसोट में लिप्त हैं।
विज्ञापन


दर्जन भर से अधिक मामले उनके पास ऐसे हैं जिनमे एसओ ने खुलेआम पैसा लिया है। थानेदार व थाने में तैनात आरक्षी रिजवान के भ्रष्टाचार की जांच अधिकारियों से कराई जाए। ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके। तीन सूत्रीय मांग पत्र पहले ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भेजी जा चुकी है। जिसमें एसओ व आरक्षी को निलंबित कर उनके भ्रष्टाचार की जांच करने और निलंबित सिपाही को बहाल कर थाने में तैनात करने की मांग शामिल है। प्रशासन को चेताया है कि यदि उनकी मांगें     पूरी न की गई तो वह ग्रामीणों के साथ आरपार की लड़ाई लड़ने का बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed