फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Protest by villagers troubled by abandoned cattle, memorandum given

Pratapgarh News: छुट्टा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

Sun, 07 Jan 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 07 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Protest by villagers troubled by abandoned cattle, memorandum given
लालगंज तहसील गेट पर छुट्टा मवेशियों की समस्या को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
छुट्टा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील में विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के पुरवारा गांव में बड़ी संख्या में छुट्टा मवेशी फसल को अपना निवाला बना रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीण शनिवार को लालगंज तहसील पहंचे। नाराज ग्रामीण तहसील परिसर में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन करने लगे।
एकजुट हुए ग्रामीण नारेबाजी करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस वजह से तहसील परिसर व सभागार में अफरातफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने एसडीएम लालधर यादव को ज्ञापन सौंपकर छुट्टा मवेशियों को गौशाला भेजने की मांग उठाई। एसडीएम ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाते हुए ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में गांव के भोलानाथ तिवारी, चंद्रकेश सरोज, दीपक पांडेय, अशोक कुमार, अनिल चौरसिया, जमुना सरोज, मझिला, रानी, चंद्रकला, बड़का आदि का कहना है बार-बार शिकायत के बाद भी मवेशियों को गोशाला भेजे जाने का कोई प्रबंध नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed