{"_id":"6a39761a07e364be15069f7c","slug":"protest-by-farmers-angry-over-not-receiving-compensation-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1044-171012-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बाईपास के लिए अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। बेलहा गांव में नाराज किसानों ने मुआवजा नहीं देने पर नाराजगी प्रकट करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
लालगंज के बेलहा गांव से राष्ट्रीय राजमार्ग से बाईपास निर्माण शुरू हो गया है। बाईपास में बेलहा गांव के किसानों की लगभग छह बीघे जमीन अधिग्रहीत की गई है। नाराज किसानों का कहना है कि अधिग्रहण को लेकर पहले न तो उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया न ही मुआवजा।
मामले को लेकर किसानों ने डीएम के समाधान दिवस में भी शिकायत दर्ज की थी। किसानों का कहना है कि जमीन में हिस्से और कब्जे का उल्लेख सरकारी अभिलेखों में है। इसके बाद भी एकतरफा कार्रवाई की जा रहा है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के दौरान गांव के रामदीन यादव, भानुमती, सुभाष यादव ने कहा कि शिकायत करने के बावजूद भी मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह ने चेताया है कि प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीएम लालगंज शैलेंद्र वर्मा का कहना है कि प्रभावित किसानों के प्रार्थना पत्रों की पड़ताल कर मुआवजे से जुड़ी कार्रवाई की जाएगी।