फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   protest against caa

भीड़ देख छूटे पसीने, पहुंची कई थानों की पुलिस

Sat, 21 Dec 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
protest against caa
protest against caa - फोटो : PRATAPGARH
कुंडा। कस्बे में दो बजे से भीड़ जुटनी शुरू हुई तो पुलिस को अंदाजा था कि वह उन्हें समझा लेगी। बाद में कई तरफ से भीड़ बढ़ने पर पुलिस के पसीने छूटने लगे। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई तो कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सदर के साथ ही पुलिस ने भी घेराबंदी करनी शुरू कर दी। हालांकि कई बार पुलिस की घेराबंदी तोड़ने का भीड़ ने प्रयास किया लेकिन पुलिस उन्हें बार-बार वहीं पर ज्ञापन देने के लिए कहती रही।
विज्ञापन

कुंडा पुलिस पहले ही भीड़ को इकट्ठा न होने के लिए प्रयासरत थी। इसी के चलते वह लोगों को कहीं भी खड़े होने नहीं दे रही थी। सपा जिलाध्यक्ष के पहुंचने पर भी पुलिस ने ज्ञापन तुरंत देने की बात कही थी। इसके बाद भीड़ बढ़नी शुरू हुई तो पुलिस के होश उड़ गए। पहले तो लोगों को इकट्ठा होने से रोकने का प्रयास किया गया लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। थोड़ी ही देर में बैनर, झंडे और तख्तियों के साथ भारी संख्या में लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

भीड़ बढ़ते ही कस्बे में घूमकर प्रदर्शन किए जाने की मांग होेने लगी। हालांकि इस पर प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया। इस पर कई बार भीड़ ने धक्का-मुक्की करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया। इधर भीड़ के बेकाबू होते देख सीओ और कोतवाल ने फिर से सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव को खोजा। इसके बाद माइक से सपाजिलाध्यक्ष ने लोगों से शंात रहने की अपील की। इसके बाद आनन-फानन भगवन तिराहे पर ज्ञापन देने की बात कही गई। ज्ञापन देने के दौरान भी धक्का-मुक्की होती रही। किसी तरह से ज्ञापन देकर भीड़ केा हटाया गया। इस दौरान महेशगंज, मानिकपुर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर सीओ सदर भी मौके पर पहुंचकर लोगों केा घर जाने के लिए समझाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed