{"_id":"5f231a3e8ebc3e63ca4da6d5","slug":"protection-cycle-of-vitamin-will-be-given-to-children-to-avoid-corona-pratapgarh-news-ald282388935","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव को बच्चों को दिया जाएगा विटामिन का सुरक्षा चक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव को बच्चों को दिया जाएगा विटामिन का सुरक्षा चक्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए, बी और सी का सुरक्षा चक्र प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग आठ अगस्त से पांच सितंबर के बीच अभियान चलाकर नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन की खुराक दी जाएगी। बच्चों को घर के अलावा, एएनएम सेंटर और अस्पतालों में खुराक पिलाने की व्यवस्था की गई है।
कोरोना वायरस को लेकर हर कोई डरा हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि बुजुर्ग और बच्चों को कोरोना का खतरा ज्यादा है। इसको देखते हुए शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग विभाग ने नया कदम उठाया है। आशा बहू, सुपरवाइजर और एएनएम को घर-घर भेजकर नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए व विटामिन सी की खुराक पिलाने की तैयारी की जा रही है। सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि विटामिन ए से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
विटामिन सी से कोरोना का खतरा कम होता है। शासन की ओर से आए आदेश के बाद आठ अगस्त से पांच सितंबर तक अभियान चलाकर बच्चों को विटामिन की खुराक दी जाएगी। चार अगस्त के पहले विटामिन ए, बी और सी स्टोर में आ जाएगी। इसके बाद सीएचसी और पीएचसी पर भेजा जाएगा। जिससे सीएचसी और पीएचसी अक्षीक्षक बच्चों तक टीम भेजकर खुराक पिला सकें। अस्पताल में भी खुराक देने की व्यवस्था की गई है। यदि बच्चे घर पर नहीं हैं तो उन्हें सीएचसी-पीएचसी और एएनएम सेंटर पर ले जाकर भी खुराक दिलाई जा सकती है। इससे कोरोना का खतरा कम हो जाएगा। हालांकि इसके बाद भी चिकित्सक बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
आठ अगस्त से पांच सितंबर के बीच अभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को घर-घर भेजकर बच्चों को विटामीन की खुराक दी जाएगी। इससे प्रतिरोक्षक क्षमता बढ़ेगी और कोरोना से बचाव होगा।
महेश सिंह, जिला प्रतिरक्षा अधिकारी।