{"_id":"5e764a4b8ebc3e774535321b","slug":"prohibition-in-meeting-with-prisioners-to-relatives-pratapgarh-news-ald2715944130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंदियों से मुलाकात पर लगी रोक!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंदियों से मुलाकात पर लगी रोक!
विज्ञापन
जेल में निरुद्ध बंदियों से करीबियों की मुलाकात पर पाबंदी लग गई है। 28 मार्च तक यह आदेश लागू रहेगा। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है। शनिवार को जेल को पूरी तरह से सेनेटराइज किया गया।
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जेल में निरुद्ध बंदियों से करीबियों की मुलाकात पर रोक लगा दी गई है। डीजी जेल के आदेश के बाद अब जेल में बंदियों से मुलाकात पूरी तरह बंद हो जाएगी। फिलहाल यह आदेश अभी 28 मार्च तक ही लागू रहेगा। इसके बाद आगे कोरोना के प्रभाव को देखते हुए कदम उठाया जाएगा। रविवार के दिन भी सरकारी काम अलग-अलग बैठकर जेल के कर्मचारी करेंगे। चूंकि जेल में निरुद्ध बंदियों से मुलाकात करने के लिए हर दिन भारी भीड़ जेल परिसर में जुटती है। भीड़ से कोरोना वायरस फैलने की पूरी संभावना बनी रहती है। जेल अधीक्षक वीके चौधरी ने बताया कि शनिवार को कारागार की बैरकों, अस्पताल, भोजनालय, शौचालय समेत पूरे परिसर को सेनेटराइज किया गया।
कोरोना के खौफ का असर शनिवार को रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। प्लेटफार्म पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। आरक्षण काउंटर पर भी यात्री टिकट खरीदने वालों की संख्या नाममात्र की दिखी। जबकि रिफंड कराने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। स्टेशन पर कर्मचारियों के अलावा सफाई कर्मी कुर्सियों को सेनेटराइज करते दिखे। 24 घंटे प्लेटफार्म पर भीड़ रहती थी लेकिन शनिवार को यात्री नाममात्र के ही दिखे।
विज्ञापन
उप संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील मिश्रा ने शनिवार को शहर व जिले के वाहन अड्डों का निरीक्षण किया। वाहन स्वामियों को साफ निर्देश दिया कि वाहनों का संचालन करने से पहले चालक सजग रहें। वाहनों को सेनेटाइज कराएं। चालक अपने हाथ धुले। कोरोना के संक्रमण को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरतें। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को सफल बनाएं। सभी अपने घर में रहें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।