फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   programme in mahamayanagar misrapur

ब्लैकमेल करने वालों को नहीं मिलेगी सूचना

Thu, 21 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 21 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
programme in mahamayanagar misrapur
programme
राज्य सूचना आयुक्त पारसनाथ गुप्ता ने कहा है कि अफसरों और कर्मचारियों को ब्लैकमेल करने वाले लोगों को विभागीय सूचनाएं नहीं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सूचना मांगने वाले व्यक्ति को कारण भी बताना होगा, अगर वह कारण स्पष्ट नहीं है तो उसे किसी भी दशा में सूचना नहीं दिया जा सकता है। वह बुधवार की शाम गौतम बुद्घ पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में बोल रहे थे।
विज्ञापन


महामायानगर मिश्रपुर स्थित गौतम बद्घ पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग करने आए राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि अब समय बदल चुका है शहर और गांव के लोग जागरुक हो गए हैं। उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि कुछ लोग विभाग से सूचनाएं प्राप्त कर कर्मचारियों और अधिकारियों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। लोगों से सूचनाओं को सार्थक दिशा में प्रयोग करने का आह्वान किया है। सुमन, नेहा, प्रिया, अमिता, दीपिका ने नृत्य और गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। रिया और महक का नृत्य देखकर लोग ताली बजाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व एडीआईओएस डॉ. दयाराम मौर्य ने विद्यालय को सर्वोच्च स्थान बताते हुए कहा कि सांस्कारिक शिक्षा ही व्यक्ति को महान बना सकती है। पूर्व राज्य सूचना आयुक्त ज्ञान प्रकाश मौर्य, समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य और नायब तहसीलदार लालगंज सदानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, गीता विश्वकर्मा, अजीत प्रताप कुशवाहा, श्रीकृष्ण विश्वकर्मा, डॉ. राधेश्याम मौर्य, शिवमूर्ति लाल मौर्य, डॉ. स्नेहलता पांडेय, आनन्द मोहन ओझा को सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रबंधक आलोक कुशवाहा ने स्वागत ने अतिथियों का स्वागत किया। हरिनाथ मौर्य, अरविंद त्रिपाठी, कमलेश सिंह, प्रदीप यादव,प्रदीप मौर्य, हरिश्याम मौर्य, विवेक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed