{"_id":"59d522654f1c1bb7538b5b18","slug":"programme-in-gic","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से काम कराने वाले प्रधानों पर होगी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से काम कराने वाले प्रधानों पर होगी कार्रवाई : डीएम
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। डीएम शंभु कुमार ने मनरेगा के तहत जेसीबी से कार्य कराने वाले ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को चेताया है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर कुछ प्रधानों की जांच कराई गई है, जिसमें मामला सही पाया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के लिए पहली किस्त पाने वाले लाभार्थियों से अविलंब धनराशि का उपभोग करने को कहा है।
शहर के जीआईसी में एक दिवसीय अन्त्योदय ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े का डीएम ने दीप प्रज्जवलित करके किया। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त का पैसा चार महीने बीत जाने के बाद भी आवास का निर्माण नही कराया गया है। राशनकार्ड की सूची में विकलांग, विधवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। जिले के 12 ब्लाक डार्क जोन घोषित किये जा चुके है जिसके लिये ग्राम प्रधान कार्ययोजना बनाकर जल संचय के लिये कार्य करें। डीएम ने 11 प्रधानो को अपने हाथों से स्वच्छता प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
जिलाधिकारी द्वारा खुले में शौच मुक्त करने के लिये ग्राम प्रधानो सहित आये हुये समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर राजकमल यादव ने ग्राम प्रधानों को सम्बोधित करते हुये बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर विकास की धुरी निर्धारित की गयी है ग्राम प्रधान उसके केन्द्र बिन्दु है। ग्राम प्रधानों को यह जानकारी होती है कि हमारे ग्राम में कौन पात्र है और कौन अपात्र। इसके लिये अगर दृढ़ संकल्प लेकर ग्राम प्रधान कार्य करें । कार्यशाला में परियोजना निदेशक श्री अरविन्द सिंह, डी0सी0 मनरेगा श्री जर्नादन प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।