फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Profiters seeking opportunities in disaster, increased prices of all essential things

आपदा में अवसर तलाश रहे मुनाफाखोर, बढ़ा दिए सभी जरूरी चीजों के दाम

Sat, 24 Apr 2021 10:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Profiters seeking opportunities in disaster, increased prices of all essential things
दहिलामऊ सब्जी मंडी में सजी हरी सब्जी की दुकान। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। कोरोना महामारी को मुनाफाखोरों ने कमाई का अवसर बना लिया है। खाद्य सामग्रियों समेत अन्य जरूरी चीजों की जमाखोरी शुरू कर दी है। इससे जरूरी चीजों के दाम बढ़ गए हैं। दस दिन के भीतर सरसों तेल, रिफाइंड, दाल सहित अन्य खाद्य सामग्रियों की कीमतों में उछाल आ गया है। इससे लोगों की जेब ढीली हो रही है। घर का बजट बिगड़ गया है। प्रशासन सबकुछ जानने के बाद भी चुप बैठा है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए जिले में साप्ताहिक लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इस बीच मुनाफाखोरों ने लॉकडाउन लगने की अफवाह फैलाकर जरूरी चीजों की जमाखोरी शुरू कर दी है। इसका असर बाजार पर पड़ा है। दस दिन के भीतर खाद्य सामग्रियों के दामों में तेजी से इजाफा हुआ है। थोक से लेकर फुटकर दुकानदार तक इस संकट के दौर में कमाई के चक्कर में पड़े हुए हैं। उनकी मनमानी से लोगों को घर का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। दस दिन पहले सरसों का तेल 140 से 150 रुपये लीटर था, जो बढ़कर 175 रुपये पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

वनस्पति घी 135 रुपये लीटर से बढ़कर 150 रुपये हो गया है। इसी तरह रिफाइंड के दाम में भी 25 से 30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमतें 140 से बढ़कर 160- 165 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई हैं। अरहर, मूंग व उरद की दाल में भी तेजी आई है। अरहर की दाल 100 से बढ़कर अब 115 रुपये किलो बिक रही है। मूंग व उरद की दाल के दाम भी बढ़े हैं। इसके अलावा गुड़, चीनी, सूजी, मैदा, बेसन के भाव भी बढ़ गए हैं। जमाखोरों की मनमानी के बाद भी जिला प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने भी चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान दस दिन पहले दाम अब
सरसों तेल 140-145 रुपये लीटर 175 रुपये लीटर
वनस्पति घी 135 रुपये लीटर 150 रुपये लीटर
रिफाइंड 140 रुपये लीटर 160 रुपये लीटर
अरहर की दाल सौ रुपये किग्रा 115 रुपये किग्रा
चना 55 रुपये किग्रा 65-70 रुपये किग्रा
बेसन 80 से 85 रुपये किग्रा 90 रुपये किग्रा
मैदा 25 रुपये किग्रा 28 रुपये किग्रा
सूजी 25 रूपए किग्रा 28- 30 रूपए किग्रा
चीनी 35 से 37 रुपये किग्रा 40 रुपये किग्रा
गुड़ 50 से 55 रुपये किग्रा 65-70 रुपये किग्रा
संकट के दौर में आवश्यक सामग्रियों की जमाखोरी और अधिक कीमतें वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को चेतावनी दी गई है। सोमवार से गोपनीय जांच कराई जाएगी। -शत्रोहन वैश्य, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed