Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Products will be sold through e-Saras app

Pratapgarh News: ई-सरस एप से होगी उत्पादों की बिक्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Products will be sold through e-Saras app
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ऑनलाइन उत्पादों की बिक्री कर सकेंगी। ई-सरस एप के माध्यम से वह उत्पादों का प्रचार-प्रसार करेंगी। एप के माध्यम से समूह की महिलाओं को ऑनलाइन बाजार उपलब्ध हो जाएगा। वह आसानी से व्यापार कर सकेंगी।
विज्ञापन

ई-सरस एप की शुरुआत ग्रामीण विकास मंत्रालय ने की है। यह ई-काॅमर्स एप है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्पाद बेचने के लिए एप ऑनलाइन बाजार उपलब्ध कराएगा। उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म पर लाने के लिए एप सहज और प्रभावी तरीका माना जा रहा है। महिलाएं तैयार उत्पाद की सूची ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगी।
विज्ञापन

सूची के साथ ही उत्पाद के मूल्य की जानकारी भी आसानी से दी जा सकेगी। बिक्री बढ़ने से महिलाओं की आजीविका बेहतर हो सकेगी। अब तक महिलाएं उत्पाद तैयार करने के बाद प्रमुख पर्वों व बाजारों में स्टॉल लगाकर बिक्री करती थी। प्रचार-प्रसार के अभाव में तैयार उत्पादों की जानकारी लोगों को नहीं हो पाती थी। जबकि समूह की महिलाएं बाजार से सस्ते दर पर हर तरह के उत्पाद तैयार कर बिक्री कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म मिलने से उत्पाद की बिक्री बढ़ेगी। एप संचालन की जानकारी महिलाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से दी जाएगी। प्रभारी उपायुक्त एनआरएलएम दयाराम यादव ने बताया कि उत्पाद बिक्री के लिए ई-सरस एप महिलाओं को ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा। महिलाओं को एप के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed