फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Prize of one lakh declared on Chairman and his brother Subhash

सभापति व उसके भाई सुभाष पर एक लाख का इनाम घोषित

Fri, 18 Sep 2020 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Prize of one lakh declared on Chairman and his brother Subhash
सभापति व उसके भाई सुभाष पर एक लाख का इनाम घोषित
विज्ञापन

तलाश में जुटी एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा की ब्लाक प्रमुख माधुरी देवी के पति गैंगस्टर सभापति यादव व उसके भाई सुभाष यादव के ऊपर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम दोनों की तलाश कर रही हैं। उधर, कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को एनकाउंटर की धमकी देने वाला चंदन अभी तक देवसरा पुलिस के हाथ नहीं लगा। उसकी तलाश में मुंबई गई पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई।
आसपुर देवसरा ब्लाक की प्रमुख माधुरी यादव का पति सभापति यादव जिले का टॉपटेन अपराधी है। पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की है। गत दिनों मुजाही बाजार में हुए विवाद के दौरान पुलिस से मुठभेड़ व युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में सभापति यादव और उसका भाई सुभाष यादव फरार चल रहे हैं। पुलिस ने दोनों पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बाद में इनाम की धनराशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई। प्रशासन ने सभापति की बेनामी संपत्ति भी जब्त कर ली थी। लगातार दबिश के बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका। इसे गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को एडीजी जोन प्रेमप्रकाश ने सभापति व उसके भाई सुभाष के खिलाफ इनाम की धनराशि बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दी है। अब उनकी तलाश में एसटीएफ व क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। दूसरी ओर सभापति के घर पर जुटे सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में खुद को सभापति का भांजा बताकर कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को जानलेवा धमकी देने वाले सुलतानपुर के करौंदी कला निवासी चंदन यादव उर्फ बग्गड़ को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। चंदन की तलाश में मुंबई गई पुलिस खाली हाथ लौट आई। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभापति व उसके भाई सुभाष यादव के ऊपर इनाम की धनराशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

बेरोजगारों के प्रदर्शन को लेकर शहर में मुस्तैद रही पुलिस
प्रतापगढ़। बेरोजगारों के प्रदर्शन को देखते हुए गुरुवार को पुलिस अलर्ट रही। कांग्रेस व सपा द्वारा गुरुवार को बेरोजगार दिवस मनाते हुए विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम को लेकर पुलिस अफसर सतर्क रहे। शहर के हर कोने पर पुलिस लगाई गई थी। सपा व कांग्रेस कार्यालय के आसपास पुलिसकर्मी बराबर नजर रखे हुए थे। प्रदर्शन करने वालों की खुफिया विभाग की टीम खोजबीन करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed