फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Private bus collides with roadways bus on Prayagraj-Ayodhya highway, 13 passengers including driver injured

Pratapgarh News: प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर निजी बस ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, चालक समेत 13 यात्री घायल

Thu, 28 Dec 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 28 Dec 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Private bus collides with roadways bus on Prayagraj-Ayodhya highway, 13 passengers including driver injured
जय देवी।
अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर बुधवार को विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने अनुबंधित रोडवेज बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोडवेज बस चालक समेत 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से बसों को राजमार्ग से हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रोडवेज बस स्टैंड से सवारी लेकर अनुबंधित बस प्रयागराज की ओर जा रही थी। नगर कोवातली क्षेत्र के सराय सागर गांव के समीप अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर एक बस रेज रफ्तार में सड़क पार करने लगी। रफ्तार अधिक होने की वजह से निजी बस ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस यात्री चीखने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन

बस सवार यात्रयों की चीख-पुकार सुनकर वहां कुछ स्थानीय लोग मदद करने पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बस यात्रियों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। दुर्घटनाग्रस्त बसों के खड़े होने की वजह से हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। मौके पर भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने एक ट्रैक्टर की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बसों को हाईवे से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल भुवालपुर डोमीपुर निवासी रोडवेज बस चालक राम मिलन (34) यात्री रंजना (45), भगवती प्रसाद (73), चंद्रभूषण (48), अनवारुल (44), आंचल (18), सत्यम(29), एकलाख (60), मंसूर अहमद (48), जया देवी (45), सुमन (32), अतुल(22), मुर्तजा (55) का प्राथमिक उपचार मेडिकल कॉलेज में किया गया। इसके बाद सभी घायल यात्रियों को पुलिस ने घर भेज दिया।

चालक, परिचालक की पिटाई
हाईवे पर बसों के टकराने के बाद जुटे कुछ लोग निजी बस चालक के समर्थन में खड़े हो गए, उनका कहना था कि उसकी गलती नहीं है। रोडवेज बस चालक राममिलन और परिचालक अनूप सरोज ने इसका विरोध किया। नाराज लोगों ने चालक और परिचालक को पीटना शुरू कर दिया। परिचालक अनूप सरोज हमलावर हुए लोगों के भय से भाग निकला। चालक को लोग पीटते रहे। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले।


यात्रियों को नहीं मिली बकाया रकम
प्रयागराज जाने के लिए यात्रियों ने परिचालक को बड़ी नोट देकर टिकट लिए थे। यात्रियों ने बताया कि 500 रुपये की नोट होने के कारण परिचालक ने प्रयागराज पहुंचने पर शेष पैसा वापस करने की बात कही थी। मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद यात्री पैसा वापस लेने के लिए परिचालक की तलाश करते रहे, लेकिन उन्हें परिचालक नहीं मिला। घायल यात्रियों को टिकट लेने के दौरान बकाया रकम वापस नहीं मिली।

जय देवी।

जय देवी।

जय देवी।

जय देवी।

जय देवी।

जय देवी।

जय देवी।

जय देवी।

जय देवी।

जय देवी।

जय देवी।

जय देवी।

जय देवी।

जय देवी।

जय देवी।

जय देवी।

जय देवी।

जय देवी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed