फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Prisoners detained in jail will also be able to see Ram Mandir Pran Pratistha

Pratapgarh News: जेल में निरुद्ध बंदी भी देख सकेंगे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा

Sun, 07 Jan 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 07 Jan 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Prisoners detained in jail will also be able to see Ram Mandir Pran Pratistha
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण जेल में निरुद्ध बंदी भी देख सकेंगे। जेल प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। सजीव प्रसारण देखने के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब का संगम भी नजर आएगा।
विज्ञापन

कारागार मंत्री ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के सजीव प्रसारण के लिए जेल प्रशासन को निर्देश दिया है। इसके लिए जेल में एलईडी लगाने की तैयारी है। इसके जरिये बंदी भी इस ऐतिहासिक क्षण के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

बीते दिनों कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बंदियों को सुधारने के लिए अध्यात्म से भी जोड़ने के क्रम में जेलों में गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण कराए जाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बंदियों को हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पुस्तिका भी वितरित कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में जिला कारागार में करीब 11 सौ से अधिक बंदी निरुद्ध हैं। इसमें 48 महिला बंदी भी हैं। जेल अधीक्षक रमाकांत दोहरे ने बताया कि बंदियों के लिए सजीव प्रसारण की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed