फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Prison Minister encircles farmers for not getting two thousand rupees

किसानों को दो-दो हजार रुपये नहीं मिलने पर कारागार मंत्री को घेरा

Fri, 18 Oct 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Prison Minister encircles farmers for not getting two thousand rupees
अंतू थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर में प्रचार के दौरान कारागार मंत्री के विरोध में जुटे ग्रामीण। - फोटो : PRATAPGARH
क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव में उस समय कारागार मंत्री जयकुमार सिंह जैकी किसानों के बीच घिर गए, जब किसान यह आरोप लगाते हुए चिल्लाने लगे कि किसान सम्मान निधि के तहत डाटा फीडिंग होने के बाद भी उन्हें दो-दो हजार रुपये नहीं मिले हैं। किसानों का गुस्सा देखकर उन्होंने एसडीएम से बात की और दिवाली बाद खाते में रुपये भेजवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सदर विधानसभा के उपचुनाव में गुरुवार को सूबे के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी के लिए गांव की गलियों में घूम-घूमकर जनता से वोट मांग रहे हैं। गुरुवार को वह प्रत्याशी के साथ उपाध्यायपुर गांव पहुंचे
विज्ञापन

उनके साथ चल रहा एक व्यक्ति मतदाताओं से परिचय करा रहा था। जब गांव के लोगों को जानकारी हुई कि सूबे के मंत्री हमारे बीच आए हुए हैं तो बड़ी संख्या में किसानों ने घेराव कर अपनी व्यथा सुनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तो वह टालमटोल कर आगे बढना चाहे, मगर किसानों का आक्रोश बढ़ता देख एसडीएम सदर को फोन लगाकर दो दिन के अंदर किसान सम्मान निधि की पहली किस्त के दो-दो हजार रुपये, विधवा, वृद्धा पेंशन के आवेदकों के खाते में तुरंत रुपये भेजने को कहा।

गांव के बीच में मंत्रीजी ने भले ही एसडीएम को यह निर्देश दिया हो, मगर गांव की जनता समझ चुकी कि अब दिवाली के बाद ही कुछ होने वाला है। हालांकि इसके बाद मंत्रीजी के परिचय देने का सिलसिला बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed