Pratapgarh : प्राचार्य ने उठाया सख्त कदम, वकीलों से मारपीट में शामिल 16 MBBS छात्र कक्षा से निष्कासित
नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह मेडिकल कॉलेज में घूमने वाले पांच लोगों के साथ पर्चा काउंटर पर तैनात एक कर्मचारी को भी पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस के पहरे में डॉक्टर मरीजों का इलाज करते रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में प्राचार्य ने 16 एमबीबीएस छात्रों को पठन पाठन से निष्कासित कर दिया। कॉलेज प्रशासन की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। घटना के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए चिकित्सालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह मेडिकल कॉलेज में घूमने वाले पांच लोगों के साथ पर्चा काउंटर पर तैनात एक कर्मचारी को भी पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस के पहरे में डॉक्टर मरीजों का इलाज करते रहे।
राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में मंगलवार को मारपीट व बवाल के बाद तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस अपने तरीके से कार्रवाई कर रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी घटना को लेकर गंभीर हो चला है। लखनऊ से लौटे प्राचार्य ने अपने स्तर से जांच पड़ताल करने के बाद कॉलेज में अध्ययनरत 16 एमबीबीएस के छात्रों को कक्षा से निष्कासित कर दिया है।
जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जो भी छात्र व कर्मचारी दोषी होंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन की बैठक में कार्रवाई पर फैसला होगा। दूसरी ओर नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। परिसर में घूमने वाले संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
पूरे केशवराय में कॉलेज के बाहर हुई एमबीबीएस के छात्रों की पिटाई
बृहस्पतिवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज के अध्ययनरत तीन छात्र घूमने निकले थे। गायघाट रोड स्थित राम-राम चौराहे पर तीनों ने खाने पीने का सामान खरीदा। कॉलेज लौटते समय तीनों की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। हालांकि आसपास के लोगों के बीच-बचाव पर तीनों की जान बची। इस मामले में छात्रों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। मामला प्राचार्य के संज्ञान में भी नहीं है।
महिला को हिरासत में लेने पर हंगामा
राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय महिला विंग में कोतवाली पुलिस ने खोजबीन के दौरान संदिग्ध दो महिलाओं को पुलिस चौकी उठा लाया। अभी पुलिसकर्मी उनसे पूछताछ ही कर रहे थे। तभी दस की संख्या में महिलाएं पहुंचकर हंगामा करने लगीं। उनका आरोप था कि जिन महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। उनका कुसूर क्या है। हंगामा देख पुलिसकर्मियों ने सभी को हिदायत देते हुए छोड़ दिया।