फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Principal did obscene act with student in school, suspended

Pratapgarh News: स्कूल में छात्रा से प्रधानाध्यापक ने की अश्लील हरकत, निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Principal did obscene act with student in school, suspended
विकासखंड लक्ष्मणपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे गुलाब राय में कक्षा छह की छात्रा के साथ प्रधानाध्यापक द्वारा अश्लील हरकत से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। शिकायत मिलने पर प्राथमिक जांच के बाद बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी। तहरीर मिलने पर थानाध्यक्ष भी जांच करने गांव पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर ग्रामीण विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा छह की छात्रा रोते हुए अपने घर पहुंची। उसने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार शुक्ल ने उसे अलग कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत की है। कल भी उसके साथ इस तरह की हरकत की गई थी। मामले की जानकारी के बाद आक्रोशित ग्रामीण पीड़ित छात्रा को साथ लेकर विद्यालय पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी प्रधानाध्यापक भाग निकला। सूचना पर पुलिस व बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया। मामला संज्ञान में आने पर बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार शुक्ल को निलंबित कर दिया। जेठवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मासूम बालिका संग प्रधानाध्यापक ने पहले भी की थी छेड़खानी
प्रधानाध्यापक की करतूत से आक्रोशित ग्रामीण विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस बीच पता चला कि पहले भी पांच वर्षीय बालिका के साथ प्रधानाध्यापक अश्लील हरकत कर चुके हैं। जिससे लोग भड़क उठे। लोगों का कहना था कि आरोपी प्रधानाध्यापक की करतूत सहन योग्य नहीं है। अभिभावक शिक्षा के मंदिर में अपने बच्चों को किसके भरोसे भेजेंगे। छात्रा की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में दूसरी छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा संग अश्लील हरकत करने के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ लालगंज के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंह को विभागीय जांच सौंपी गई है।
भूपेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed