फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Prime Minister will inaugurate the medical college from Siddharthnagar on November 25

प्रधानमंत्री 25 नवंबर को सिद्धार्थनगर से करेंगे मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण

Sat, 16 Oct 2021 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister will inaugurate the medical college from Siddharthnagar on November 25
मेडिकल कालेज में निर्माणाधीन भवन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को सिद्धार्थनगर से प्रदेश के नवनिर्मित सात जनपदों के मेडिकल कॉलेजों का एक साथ लोकार्पण करेंगे। इसमें प्रतापगढ़ स्थित डॉ. सोनेलाल मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। शासन की ओर से निर्देश मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा जब एक साथ कई जिलों में मेडिकल कॉलेजों का संचालन एक साथ प्रारंभ होगा। प्रदेश के 59 जनपदों में न्यूनतम एक मेडिकल कॉलेज क्रियाशील हो रहे हैं। जबकि शेष 16 जनपदों के लिए पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर्य देशदीपक ने बताया कि सिद्धार्थनगर से प्रधानमंत्री मेडिकल कॉलेज का लोकापार्ण करेंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। नीट का रिजल्ट आते ही दाखिला शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अब मेडिकल कॉलेज के पुरुष विंग में नहीं होगा कोरोना टीकाकरण
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज के पुरुष विंग में अब कोरोना टीकाकरण नहीं होगा। टीका लगवाने के लिए महिला विंग में जाना होगा। मेडिकल कॉलेज में अब तक कोरोना टीकाकरण के दो बूथ बनाए गए थे। एक पुरुष विंग में सीएमओ आफिस के ठीक सामने तो दूसरा महिला विंग के तीसरे तल पर था। पखवारे भर पहले तक टीकाकरण के लिए भीड़ जुट रही थी, मगर इन दिनों बहुत कम लोग आ रहे हैं। ऐसे में प्राचार्य डॉक्टर आर्य देशदीपक ने अब पुरुष विंग में टीकाकरण बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed