फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Prime Minister Modi's birthday was celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस

Wed, 18 Sep 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi's birthday was celebrated with great pomp
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते - फोटो : PRATAPGARH
मंगलवार को जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भाजपाइयों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत जिला अस्पताल व चौराहों की साफ-सफाई, जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को फल वितरण, कवि सम्मेलन सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं मंदिरों में भी हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री राजेश बाल्मीकि के संयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव मनाया गया। प्राथमिक स्कूल पुराना मालगोदाम रोड पर पं. नारायण शुक्ल द्वारा विधि- विधान से पूजन अर्चन कराया। हवन- पूजन कर मोदी के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान आयोजित कवि सम्मेलन में सुधीर रंजन ने पढ़ा... कविता मेरी दे रही साफ -साफ संदेश, जाति धर्म से बड़ा है मेरा भारत देश। अभिजीत त्रिपाठी ने पढ़ा, सन सैंतालीस से घाव लगा था गोली और पत्थर का...। इस पर खूब तालियां बजीं।
विज्ञापन

युवा साहित्यकार अनूप अनुपम अवधी की कविता, बड़े-बड़े लोगवन की बड़ी-बड़ी बतियां, सइयां हेराने जब से आई नाहीं नीदियां पर लोग हंस पड़े। मुख्य अतिथि के रूप में अश्वनी सोनी मौजूद रहे। इस अवसर पर कृष्णा गौतम, शिवम बाल्मिक, दीपू शुक्ला, दिनेश गौतम, अंबिकांत राय आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर आनंद मोहन ओझा, विजय शुक्ला, दिनेश प्रताप सिंह, राकेश, हिमांशु शुक्ला, वीरू, रमेश, विनोद, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री राजेश सिंह, राघवेंद्र शुक्ल, हिमांशु सिंह, अवधेश मिश्र, नीलम हिंद, पूजन इंसान, विमला शुक्ला, माधुरी सिंह, राजकुमार पाल आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों को फल वितरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर भाजपाइयों ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। इस दौरान सांसद संगमलाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, हरिप्रताप सिंह, अवधेश मिश्रा, सूर्यकांत मिश्र, भावना मिश्रा, भास्कर दूबे सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
जिला अस्पताल में सांसद समेत भाजपा पदाधिकारियों ने किया रक्तदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सांसद संगमलाल गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में सबसे पहले सांसद संगमलाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, राघवेंद्र शुक्ला, हिमांशू सिंह, भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, सिंधुजा मिश्रा, डीपी इंसान सहित कई लोगों ने रक्तदान किया।

चलाया स्वच्छता अभियान, जिला अस्पताल व चौराहों चौराहों की हुई साफ- सफाई
स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों ने झाडृू लगाकर साफ-सफाई की। जिला अस्पताल के साथ ही शहर के सभी चौराहों की साफ-सफाई की गई। जिला अस्प्ताल में साफ- सफाई का अभियान चलाया गया। इसमें सांसद संगमलाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व नपाध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, पंकज शुक्ला, अवधेश मिश्र आदि मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के स्टेशन रोड, निर्मल तिराहा, भंगवाचुंगी, पुलिस लाइन चौराहे आदि की साफ-सफाई की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में सफाई करते सांसद संगमलाल गुप्ता और पूर्

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में सफाई करते सांसद संगमलाल गुप्ता और पूर्- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed