{"_id":"64d50bdbd556a715790b7504","slug":"preparing-children-to-be-proficient-in-english-and-mathematics-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-2771-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अंग्रेजी और गणित में बच्चों को दक्ष करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अंग्रेजी और गणित में बच्चों को दक्ष करने की तैयारी
Thu, 10 Aug 2023 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 10 Aug 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
50 दिवसीय शिक्षण कार्य के बाद परखी जाएगी क्षमता
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को अंग्रेजी और गणित विषय में दक्ष करने के लिए 50 दिवसीय शिक्षण कार्य अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में विद्यार्थियों के ज्ञान का स्तर पता कर कार्य पुस्तिका और शिक्षण सामग्री के माध्यम से उनका ज्ञान बढ़ाया जाएगा।
कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को अंग्रेजी और गणित में निपुण बनाने की तैयारी है। इसके लिए 50 दिवसीय शिक्षण कार्यक्रम सभी मिडिल स्कूलों में संचालित किया जाएगा। कवायद सफल हो, इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है।पहले चरण में विद्यार्थियों का अंग्रेजी और गणित विषयों के ज्ञान का स्तर पता करके उनको पढ़ाया जाएगा।
शिक्षण कार्य पूरा होने के बाद यदि समझ में सुधार नहीं हुआ तो दोबारा इसका संचालन किया जाएगा। शिक्षण कार्य में कक्षावार सामग्रियां, पाठ्यपुस्तक, कार्य पुस्तिकाएं गतिविधियों के लिए गणित किट का प्रयोग किया जाएगा। प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण संचालन के साथ निगरानी का भी प्रबंध करने का दावा किया जा रहा है। इस विधि से बच्चों को दक्ष करने के बाद रिपोर्ट भेजना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
शिक्षण कार्य बेहतर हो सके इसके लिए शिक्षकों को समय-समय पर आधुनिक शिक्षा विधि में प्रशिक्षित किया जाता है। उम्मीद है कि यह अभियान सफल होगा।
श्रीकृष्ण विश्वकर्मा, डीसी, बेसिक शिक्षा विभाग